{"_id":"4b91f2ed3509f4cdcceea4677098d3cc","slug":"child-fell-in-water-tank-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंक में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा(हरियाणा)
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गांव बुडाना में बुधवार सायं ननिहाल में आए करीब डेढ़ साल के एक मासूम की मौत पानी के टैंक में डूबने से हो गई। बच्चा पानी में कैसे गिरा, इस बात को लेकर ग्रामीण और पुलिस कयास लगा रहे हैं। इस बीच हादसे को लेकर घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया साधूराम की भतीजी की बुधवार को शादी थी। शादी में साधूराम की बेटी रजो देवी अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ आई हुई थी। सायं करीब पांच बजे अचानक बच्चा लापता हो गया। जब वह आसपास नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अचानक शादी में बच्चे के गायब होने की सूचना से गांव में भी हड़कंप मच गया। इसी बीच बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
ग्रामीण और पुलिस ने भी गांव में बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया। देर सायं करीब 6:30 बजे घर में पानी के स्टोरेज के लिए बनाई गई टंकी में जब पुलिस ने झांककर देखा तो बच्चा उसमें पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने बच्चे को पानी की टंकी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुसिल ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया। जहां, परिजन बारात की तैयारी में जुटे हुए थे, वहीं अचानक हुई बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
थोड़ा सा खुला था टैंक का ढक्कन
पानी के टैंक का ढक्कन थोड़ा सा ही खुला था। पुलिस ने मामले को कई पहलू से देख रही है। किसी ने रंजिशन बच्चे को पानी के टैंक में तो नहीं डाल दिया। जिस हिसाब से टैंक का ढक्कन खुला है, उसमें बच्चे के गिरने की आशंका कम है।
कर्मबीर, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बच्चा पानी में कैसे गिरा, इसके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा।