{"_id":"6657a71212f8de7c8903e1c4","slug":"chief-secretary-called-emergency-meeting-amid-increasing-heat-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-432936-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बढ़ती गर्मी के बीच मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक, बिजली और पानी आपूर्ति को लेकर कड़े निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बढ़ती गर्मी के बीच मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक, बिजली और पानी आपूर्ति को लेकर कड़े निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रिकाॅर्ड तोड़ रही गर्मी से बचाव को लेकर बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में खासतौर पर भीषण गर्मी से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की व्यापक समीक्षा की गई। साथ ही गर्मी को देखते हुए राज्य में निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति जारी रखने के कड़े निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने राज्य में वर्तमान बिजली उपलब्धता पर संतोष जताते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त टीमें बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में बिजली आपूर्ति की दैनिक निगरानी करने और हर 48 घंटे के बाद फीडरवार रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल ने कहा कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बर्फ पिघलने की गति बढ़ गई है, जिससे नदियों और बांधों में पानी का प्रवाह बढ़ गया है। विभाग प्रदेश में नहर आधारित जलापूर्ति योजनाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति कर रहा है।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव हरियाणा विकास गुप्ता शामिल रहे।
25.47 करोड़ यूनिट की गई सप्लाई
बिजली विभाग के एसीएस एके सिंह ने कहा कि 28 मई को प्रदेश 25.47 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली की आपूर्ति की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 72 प्रतिशत अधिक है। बिजली आपूर्ति की तत्काल बहाली के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। वहीं, पानी आपूर्ति को लेकर एके सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा 888 पानी के टैंकर आउटसोर्स किए गए हैं। जहां भी पानी की किल्लत है, वहां पर टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है।