सिद्धू के साथ अपने और सरकार के रिश्तों पर बोले सीएम अमरिंदर...दे दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर पंजाब की राजनीति में घमासान शुरू हो गया था। सिद्धू ने अपने बयान में कहा था कि राहुल गांधी उनके कप्तान हैं। इसके बाद कई मंत्रियों ने सिद्धू से इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी। हालांकि बाद वो इस मुद्दे से बचते नजर आए। वहीं कैप्टन और सिद्धू के बीच भी तल्खी के कयास मीडिया ने लगाए थे। इस पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि शायद यह कोई मुद्दा उठाना था। क्योंकि सिद्धू ने हमेशा उनको पिता के रूप में माना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमारे बीच आपस में कोई झगड़ा नहीं है। सरकार चलाने में भी सिद्धू के साथ वास्तव में कोई समस्या नहीं है। सिद्धू हमेशा स्पष्ट तरीके से बोलते हैं। उनकी एकमात्र समस्या यह है कि कभी-कभी वह सोचने से पहले बोल देते हैं।
Punjab CMO: On Navjot Sidhu’s remarks that Rahul Gandhi was his Captain, the Chief Minister said that this was hardly an issue to be raised as Sidhu had always treated him (Captain Amarinder Singh) as a fatherly figure. https://t.co/niiyQil6qB
— ANI (@ANI) December 9, 2018