फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Nayab Singh Saini met Nitin Gadkari and 12 highway projects got approval

Haryana: कुरुक्षेत्र-लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ेगा फोरलेन एक्सप्रेसवे, गडकरी से मिल सीएम सैनी बनाई योजना

Thu, 24 Oct 2024 05:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Oct 2024 05:25 AM IST
सार

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पिछले 10 साल में हमारे हरियाणा का कोई जिला ऐसा नहीं बचा जिसका फोरलेन हाईवे से संपर्क न हो। बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें कुरुक्षेत्र बाइपास का लंबे समय से बात हो रही थी। कुरुक्षेत्र बाईपास, लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाला एक्सप्रेस पर 4 लाइन रोड तैयार होगा। 

विज्ञापन
Chief Minister Nayab Singh Saini met Nitin Gadkari and 12 highway projects got approval
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने हरियाणा के राजमार्ग से संबंधित 12 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को इन 12 प्रोजेक्ट्स को लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। बैठक में सभी प्रोजेक्ट पर चर्चा के बाद इन्हें मंजूरी मिल गई है। सीएम नायब सैनी ने यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत में दी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हमारे हरियाणा का कोई जिला ऐसा नहीं बचा जिसका फोरलेन हाईवे से संपर्क न हो। बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, उनमें कुरुक्षेत्र बाइपास का लंबे समय से बात हो रही थी। कुरुक्षेत्र बाईपास, लाडवा बाईपास और यमुनानगर को जोड़ने वाला एक्सप्रेस पर 4 लाइन रोड तैयार होगा। जल्द इसकी डीपीआर तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा, फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के अंदर 12 किलोमीटर के पेच को एलिवेटेड बनाने का निर्णय लिया है। फरीदाबाद जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे है। मोहना के लोग भी कनेक्टिविटी चाहते थे, उसकी भी सहमति बन गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा शाहबाद से 4 लाइन वाला, पंचकूला से देहरादून हरिद्वार को जोड़ने वाले फोरलाइन की भी डीपीआर तैयार होगी। गुरुग्राम से रेडिसन होटल महिपालपुर से राजीव चौक तक भीड़ भाड़ को कम करने के लिए दिल्ली के नेशनल मंडेला मार्ग से एमजी रोड और गुरुग्राम के चौराहे और फरीदाबाद के चोरहे तक डीपीआर बनाने तक के निर्देश हुए हैं।

इनको भी मिली मंजूरी
गुरुग्राम-फरुखनगर-झज्जर कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। खेड़की दोला टोल को बदलने पर भी चर्चा हुई है। केएमपी-गोहाना- सोनीपत हाईवे के तर्ज पर इंटरचेंज का निर्माण करके जम्मू कटरा रोड यूए 2 के साथ जोड़ने का मंजूरी मिली है। दिल्ली एयरपोर्ट से जम्मू कटरा एयरपोर्ट जोड़ने का मंजूरी मिली है।

साथ ही धारूहेड़ा के पास फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी बात हुई है उसके ऊपर भी जल्द काम शुरू होगा। हरियाणा के पूर्व पश्चिम एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भी काम शुरू होगा जो डबवाली से पानीपत को जोड़ने का काम करेगा। हिसार के जाम से निजात लाने के लिए हमने रिंग रोड बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed