फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Manohar Lal Khattar visited gurdwara in karnal

सीएम खट्टर ने गुरुद्वारे में टेका माथा, जाना बाबा कश्मीर सिंह का स्वास्थ्य

Mon, 26 Nov 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 26 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Manohar Lal Khattar visited gurdwara in karnal
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार सुबह सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा नानक सर में जाकर माथा टेका और गुरूद्वारे के संत बाबा कश्मीर सिंह के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कश्मीर सिंह पिछले कईं दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका हाल-चाल जानने के लिए वह गुरुद्वारा में पहुंचे। उन्होंने संत कश्मीर सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र उनके स्वस्थ होने की भगवान से कामना की। 

विज्ञापन


इस अवसर पर ओएसडी अमरेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा, पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता, केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, सफाई कर्मचारी आयोग हरियाणा के सदस्य आजाद सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, अशोक भंडारी सहित कईं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा 26 को
सीएम मनोहर लालनगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार 26 नवम्बर को चंडीगढ़ में होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के चयन का निर्णय लिया जाएगा, फिलहाल किसी भी प्रत्याशी को फाईनल नहीं किया गया है। ये फैसला सीएम का नहीं बल्कि समिति का होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed