फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister mahohar lal khattar adviced party workers

सीएम ने 'कुत्ते की पूंछ' से वर्करों को झिंझोड़ा

Tue, 11 Nov 2014 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Nov 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
chief minister mahohar lal khattar adviced party workers

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सक्रिय सदस्यों को सक्रिय रखने के लिए 'कुत्ते की पूंछ' का सहारा लिया। हैरान न हों, 'कुत्ते की पूंछ' एक मछुआरे व राक्षस की कहानी है, जिसे सुनाते समय सीएम ने कहा, खाली आदमी परेशान कर सकता है। उन्होंने कहा, मछुआरा मछली पकड़ने गया तो कांटे में एक लौटा फंस गया। खोला तो उसमें धुएं के रूप में राक्षस निकला। बोला, मुझे आपने आजाद किया है। मैं नौकर बनकर काम करूंगा, लेकिन खाली होती ही तेरे को खा जाऊंगा।

विज्ञापन


मछुआरे ने सभी काम करा लिए। राक्षस बोला कि मुझे काम दीजिए, नहीं तो आपको खा जाऊंगा। मछुआरे को कोई काम याद नहीं आया तो उसने एक कुत्ता मंगवाया और कहा कि इसकी पूंछ सीधी कर लो। जो कभी सीधी नहीं होती। जब काम होता तो करा लेता और फिर कहता पूंछ सीधी कर लो। इसलिए सक्रिय कार्यकर्ताओं भी काम लगाए रखना है, खाली नहीं रहने देगा।

विज्ञापन

प्रेमलता के पगफेरा

chief minister mahohar lal khattar adviced party workers

मंच पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां की पत्नी एवं उचाना कलां से विधायक प्रेमलता भी मौजूद थीं। प्रदेशाध्यक्ष रामबिलाश शर्मा ने कहा, प्रेमलता का विधानसभा में ऐसा पग फेरा हुआ कि बीरेंद्र सिंह 40 दिन में ही मंत्री बन गए।

स्क्रीन पर मोबाइल
पंडाल में बड़ी सक्रीन भी लगी हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भीड़ आदि की तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जब मोबाइल पर सदस्यता ली तो उसे भी लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया। मोबाइल पर मिस्ड कॉल और फिर वापस आए एसएमएस को भी दिखाया गया।

खाली रह गई कुर्सी

chief minister mahohar lal khattar adviced party workers

कार्यकर्ताओं के लिए खूब कुर्सियां लगाई गईं। पूरा कार्यक्रम खत्म हो गया, लेकिन कुर्सी नहीं भर पाई। पीछे कई कुर्सियां खाली रह गई। कई कार्यकर्ताओं को समारोह स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। यह सुरक्षा के लिहाज से किया गया।

स्वच्छता का संदेश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां भी स्वच्छता का संदेश दिया। अब तक चले अभियान को सराहा। कहा, सरकारी तंत्र और कार्यकर्ताओं ने अच्छा कार्य किया है। इसे आगे भी जारी रखना है।

मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारी तक की करो जांच
मुख्यमंत्री ने कहा, कार्यकर्ता इसकी जांच जरूर करें कि काम सही चल रहा है या नहीं। क्योंकि खुद की जांच कोई भी सही नहीं कर सकता। कर्मचारी ठीक काम कर रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी-कर्मचारी, कैसा काम कर रहे हैं। इसकी जांच कार्यकर्ता करें। ढिलाई मत बरतना। जनता के प्रतिनिधि हैं, जवाबदेही बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed