फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister laid the foundation stone of 500 modern Panchayat houses and common service centers

Chandigarh News: मुख्यमंत्री ने 500 आधुनिक पंचायत घरों और आम सेवा केंद्रों का किया शिलान्यास

Wed, 13 Aug 2025 10:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the foundation stone of 500 modern Panchayat houses and common service centers
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पूरे प्रदेश में 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 500 आधुनिक पंचायत घरों और कॉमन सर्विस सेंटरों (आम सेवा केंद्र) के निर्माण का वर्चुअल रूप से शिलान्यास किया।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर बनाने का यह प्रोजेक्ट फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती से शुरू किया जा रहा है। 2800 से अधिक आबादी वाले प्रत्येक गांव में एक पंचायत घर और एक कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जाएगा। एक पंचायत घर बनाने की लागत 20 लाख और एक कॉमन सर्विस सेंटर की लागत 5 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन

मान ने कहा कि पहले चरण में 500 गांवों में पंचायत घर और सेवा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए उन गांवों का चयन किया गया है, जहां अब तक कोई पंचायत घर नहीं है। कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में डिजिटल क्रांति के साक्षी बनेंगे, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं तक आसान पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed