{"_id":"d2a862b4233817bad3fd600e79d2ef5c","slug":"chief-minister-khattar-rally-at-revari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केंद्र से पैसा पहले भी आता था, लेकिन चुंगी कट जाती थी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'केंद्र से पैसा पहले भी आता था, लेकिन चुंगी कट जाती थी'
ब्यूरो/अमर उजाला, बावल (रेवाड़ी)।
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली सरकार के कार्यकाल में केंद्र से पैसा तो आता था लेकिन चुंगी कटती थी। अब पन्ने खोल रहे हैं तो नई-नई कहानियां सामने निकल कर आ रही हैं। सौदेबाजी होती थी, पहले हमें इतना दो तब काम होगा। ऊपर से नीचे तक परसेंटेज बंधी थी।
विज्ञापन
जांच शुरू कराई तो अब तकलीफ हो रही है। कितना खाया, कितना स्वाद लिया अब हिसाब तो देना पड़ेगा। इन बातों का उल्लेख मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बावल की जनहित रैली में बिना किसी का नाम लिए पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, बात रोहतक की हो या फिर हिसार, भिवानी और सिरसा की। सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने ही इलाके का विकास कराया। ऐसा नहीं होना चाहिए। क्षेत्र, जाति या धर्म के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पिछली सरकार में नेता गुनगुनाते थे कि हरियाणा नंबर वन है, लेकिन जब व्हाइट पेपर जारी किया तो सामने आया कि प्रदेश 11वें नंबर पर है। आने वाले समय में नंबर वन हरियाणा बनाएंगे।
विज्ञापन
ये की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने बावल रैली में कई घोषणाएं की। इनमें बावल के गांव मनेठी में एम्स खोलने, रक्षाबंधन पर हर जिले में एक-एक महिला थाना खुलने, ब्लॉक और सब डिविजन स्तर पर भी सीएम विंडो खोलने की घोषणा की। प्रदेश में सड़कों के लिए 1561 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। साथ ही बावल में ट्रॉमा सेंटर, मल्टी स्किल सेंटर की घोषणा की।
सिर्फ दोषारोपण कर रहे हैं: हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में अभी कुछ नहीं कराया है। केवल दोषारोपण कर रहे हैं। झूठ को हथियार बनाकर सत्ता हासिल की है। जनता इनसे विमुख हो चुकी है। आज बुजुर्गों को पेंशन तक नहीं मिल रही है। जनता परेशान है। केवल जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।