फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Electoral Officer of Punjab Dr. S Karuna Raju tests positive for COVID-19

पंजाब में कोरोना: मुख्य चुनाव अधिकारी भी आए संक्रमण की चपेट में, 24 घंटे में नौ की मौत

Sun, 09 Jan 2022 04:08 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 04:08 PM IST
सार

पंजाब में 17012579 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 621419 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब तक सूबे में संक्रमण से 16675 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। कुल 9 हुई मौतों में सबसे अधिक 3 पटियाला जिले में दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन
Chief Electoral Officer of Punjab Dr. S Karuna Raju tests positive for COVID-19
पंजाब में कोरोना - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


शनिवार को ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी और बेटे समेत परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को चन्नी पटियाला जिले में दो चुनावी समागमों का हिस्सा बने थे। दोनों ही समागम में चन्नी के साथ मंच पर मौजूद किसी भी गणमान्य ने मास्क नहीं पहना था। चन्नी की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव रहने की बात कही जा रही है।   

विज्ञापन

पंजाब में 24 घंटे में नौ की मौत, 3922 नए संक्रमित मिले 

पंजाब में कोरोना संक्रमण अब खतरनाक हो गया है। सूबे में रविवार को 24 घंटे में इस साल रिकॉर्ड 9 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। 3922 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 13.77 प्रतिशत पहुंच गई है। 10 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। सक्रिय मामले 16343 हो गए हैं। पटियाला अभी भी हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में 17012579 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 621419 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब तक सूबे में संक्रमण से 16675 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है। कुल 9 हुई मौतों में सबसे अधिक 3 पटियाला जिले में दर्ज की गई हैं। अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, मोहाली, पठानकोट और संगरूर में 1-1 मौत शामिल हैं। संक्रमण के मामले में भी पटियाला नंबर वन बना हुआ है। यहां 768, मोहाली में 750, लुधियाना में 509, अमृतसर में 305, जालंधर में 292, पठानकोट में 256, बठिंडा में 204, होशियारपुर में 132, गुरदासपुर में 118, फतेहगढ़ साहिब में 108, रोपड़ में 106 संक्रमित पाए गए हैं। अन्य 11 जिलों में 100 से कम संक्रमित दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed