फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chidambaram said Haryanas economy is the worst in the country the state is ready for change this time

हरियाणा की अर्थव्यस्था देश में सबसे खराब, प्रदेश इस बार बदलाव को तैयार : पी.चिदंबरम

Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Chidambaram said Haryanas economy is the worst in the country the state is ready for change this time
चंडीगढ़। पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने सोमवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले मनोहर लाल और बाद में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और यही कारण है कि आज हरियाणा की अर्थव्यवस्था देश में सबसे अधिक खराब स्थिति में है। हरियाणा का व्यक्ति और बच्चा बच्चा कर्जदार है। भाजपा की नीतियों के चलते प्रत्येक परिवार पर 1.82 लाख रुपये कर्ज हो गया है, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 79000 रुपये था।प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में चिदंबरम ने हरियाणा पर बढ़ते कर्ज के साथ साथ वित्तीय स्थिति के आंकड़े पेश किए। बाेले-पीएम किसान योजना और फसल बीमा योजना जैसी बहुप्रचारित केंद्रीय योजनाएं हरियाणा के किसानों की स्थिति में सुधार करने में विफल रही हैं। पीएम किसान योजना में उन 32 प्रतिशत किसानों को शामिल नहीं किया गया है, जो किराए पर जमीन लेकर काश्त करते हैं। चिदंबरम ने खुलासा किया कि कुल 22.5 लाख हेक्टेयर भूमि का साल 2020 में फसल बीमा हुआ था जो साल 2024 में घटकर केवल 15.5 हेक्टेयर रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाए सरकार ने किसानों पर 250 से अधिक एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

बेरोजगारी को लेकर भी कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी के आंकड़े देश में सबसे खराब हैं। सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा की बेरोजगारी दर 37.4 प्रतिशत है। सरकार की अपनी श्रम सर्वेक्षण रिपोर्ट में भी हरियाणा में बेरोजगारी का आंकड़ा 9 प्रतिशत बताया गया है, जबकि राष्ट्रीय औसत 4.1 प्रतिशत है। इससे साबित होता है कि हरियाणा में बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से दोगुनी से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed