{"_id":"60921e9039f55d32fe6c57cf","slug":"chhatbir-zoo-is-closed-till-may-15-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर: जीरकपुर का छतबीड़ चिड़ियाघर 15 मई तक बंद, हैदराबाद में आठ शेर संक्रमित मिलने के बाद फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर: जीरकपुर का छतबीड़ चिड़ियाघर 15 मई तक बंद, हैदराबाद में आठ शेर संक्रमित मिलने के बाद फैसला
Wed, 05 May 2021 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 05 May 2021 09:57 AM IST
सार
अधिकारियों की मानें तो जहां ज्यादा जानवर रखे जाते हैं वहां उनके संक्रमित होने की संभावना है।
विज्ञापन
छतबीड़ जू।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के चिड़ियाघर में आठ शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह खबर मिलते ही कोरोना संक्रमण से वन्य प्राणियों के बचाव के लिए जीरकपुर प्रशासन ने बुधवार पांच मई से छतबीड़ चिड़ियाघर बंद कर दिया है। इसकी पुष्टि छतबीड़ जू के नए डायरेक्टर नरेश महाजन ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जानवरों की कोरोना से बचाने के लिए सरकार के आदेश पर 15 मई तक छतबीड़ जू बंद कर दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो जहां ज्यादा जानवर रखे जाते हैं वहां उनके संक्रमित होने की संभावना है। देश में शायद पहली बार, हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह पिछले साल न्यूयार्क के एक जू में टाइगर और शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
मोहाली में 12 लोगों की मौत, 847 नए संक्रमित मिले
मंगलवार को मोहाली में कोरोना से जंग जीतकर ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा रही। एक बार कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद ढकोली में एक बार फिर 200 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं, जबकि सबसे ज्यादा संक्रमित मोहाली शहर से ही सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के कारण 12 लोगों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में 847 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 889 लोग उपचार के बाद कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं मंगलवार को 12 लोगों की मौत होने के बाद जिले में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 634 हो गई है। उधर, ढकोली में हालात काबू में आते नजर नहीं आ रहे। यहां मंगलवार को 238 संक्रमण के नए मामले सामने आए। हालांकि सबसे ज्यादा 308 नए संक्रमित अकेले मोहाली शहर में मिले हैं। लालड़ू और बनूड़ में संक्रमण के सबसे कम महज एक-एक मामला ही सामने आया। खरड़ में भी संक्रमण का आंकड़ा डेढ़ सौ पार कर गया है। यहां मंगलवार को 161 नए कोरोना संक्रमित मिले।