फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chemist shop will closed in protest of online selling of nedicine

बीमार हैं तो कर लें जरूरी दवाईयों की खरीद क्योंकि...

Tue, 13 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
chemist shop will closed in protest of online selling of nedicine

ऑन लाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में चंडीगढ़ के केमिस्ट शॉप 14 अक्तूबर को बंद रहेंगे। आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने फैसला लिया है। इससे चंडीगढ़ की 600 से ज्यादा दुकानें प्रभावित रहेंगी। हालांकि अस्पतालों में स्थित केमिस्ट शॉप खुली रहेंगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ केमिस्ट शॉप एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विजय आनंद ने बताया कि यह बंद पूरे देश में रहेगा। ई-फार्मेसी ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के खिलाफ है और सरकार इसे रोकने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


विरोध की वजह सिर्फ यही है कि आनलाइन बिक्री से न सिर्फ मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है बल्कि सात लाख से ज्यादा केमिस्ट व उनके परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिवसीय बंद का उद्देश्य इस विषय के प्रति संवेदनशीलता व इससे विपरीत परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दौरान रिटेल व होलसेल की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस बात की पूरी आशंका है कि असामाजिक तत्व इस तरह से बिकने वाली दवा का दुरुपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed