{"_id":"63711c5edf9c6c6c2b72bc16","slug":"chemist-arrested-with-one-crore-drug-money-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: एक करोड़ की ड्रग मनी के साथ केमिस्ट गिरफ्तार, आठ साल से लिप्त था धंधे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: एक करोड़ की ड्रग मनी के साथ केमिस्ट गिरफ्तार, आठ साल से लिप्त था धंधे में
Sun, 13 Nov 2022 10:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:08 PM IST
सार
डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह और एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि आरोपी का मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है। आरोपी पर 2017 में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। पूछताछ में इस मामले में कई और सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने एक केमिस्ट शॉप संचालक को एक करोड़ रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2050 नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान परमजीत पम्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पम्मा शनिवार को दाना मंडी की तरफ से स्कूटर पर आ रहा था तभी फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर गुरु रविदास चौक के पास एक पुलिस टीम को देखकर उसने यू-टर्न ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसकी स्कूटी फिसल गई और उसे दबोच लिया गया। स्कूटी की जांच में नशीली गोलियां मिली हैं। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह सात-आठ साल से नशीली गोलियां बेचने का धंधा कर रहा है। पुलिस ने जब उसके गुरु नानक नगर स्थित कोठी की तलाशी ली तो वहां से एक करोड़ एक लाख 24 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह और एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि आरोपी का मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है। आरोपी पर 2017 में भी एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। पूछताछ में इस मामले में कई और सनसनीखेज खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन