फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chemical attack on womens in ali shah kalandhar dargah panipat

दुनिया भर में मशहूर कलंदर दरगाह पर 3 महिलाओं पर फेंका केमिकल, मचा हड़कंप

Fri, 01 Jun 2018 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 01 Jun 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
chemical attack on womens in ali shah kalandhar dargah panipat
कलंदर दरगाह
दुनिया भर में मशहूर अली शाह कलंदर दरगाह में चादर ओढ़ कर आए 4 युवकों ने कव्वाली सुन रही तीन महिलाओं व एक युवक पर केमिकल फेंक दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। केमिकल डलते ही दरगाह में हड़कंप मच गया। केमिकल से महिलाओं के कपड़े जल गए और शरीर पर जलन हुई। लोगों ने चारों को निजी क्लीनिक पर उपचार दिलाया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


दुनिया भर में प्रसिद्ध हरियाणा के पानीपत स्थित कलंदर दरगाह पर वीरवार को हजारों की संख्या में लोग आते हैं। हजारों-लाखों रुपयों का छड़ावा छड़ता है। बावजूद इसके दरगाह में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। बता दें कि दरगाह के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन हैरत की बात ये है कि उनमें से अधिकांश कैमरे बंद है। कुछ कैमरों में धुंधली रिकार्डिंग होती है। ऐसे में दरगाह में आने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है। किला थाना के अतिरिक्त एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि अगर उनको मामले में लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


हरे रंग का था केमिकल
सोनिया निवासी नई दिल्ली ने बताया कि वो हर माह कलंदर दरगाह पर आते हैं। यहां वो चादर चढ़ाते हैं। वो कव्वाली में बैठी थी। उसके पास ही दो और महिलाएं व एक युवक बैठा था। अचानक पीछे से चार युवक आए उन्होंने चादर में हाथ छुपा रखे थे। उन्होंने अचानक हरे रंग का केमिकल फेंक दिया। के मिकल उनकी पीठ व गर्दन पर गिरा। इससे उनको शरीर पर भयंकर जलन हुई। उनके कपड़े भी जल गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन पर पानी डाला फिर क्लीनिक पर ले जाकर इलाज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने मुझ पर भी केमिकल डालने की कोशिश की, लेकिन मैं पीछे हट गया। पीछे हटने से केमिकल मेरी पेंट पर गिरा। इससे मेरी पेंट जल गई।
- दिलावर, पीड़ित, निवासी गौंस अली  

मैं दिल्ली से आई थी। महीने के 2 वीरवार कलंदर दरगाह आती हूं। हर बार सुरक्षा की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार वारदात का शिकार हो गया। अब दोबारा आने में डर लगेगा।
- इंद्री, पीड़िता सोनिया की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed