फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheating of Rs 7.15 lakh from PU employee by luring online earning

Chandigarh News: ऑनलाइन कमाई का लालच देकर पीयू के कर्मचारी से 7.15 लाख रुपये की ठगी

Fri, 07 Jul 2023 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 7.15 lakh from PU employee by luring online earning
चंडीगढ़। ऑनलाइन कमाई का लालच देकर पंजाब यूनिवर्सिटी के कर्मचारी से 7.15 लाख रुपये की ठगी हुई है। होटल और ब्रांड के रिव्यू देने और टास्क में रुपये निवेश कर लाखों रुपये कमाने का झांसा दिया गया। गिरोह कर्मचारी समदर्श कुमार से निवेश करने के लिए कहता रहा, लेकिन जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तब तक वह ठगे जा चुके थे। समदर्श की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगों को पकड़ने के लिए बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर से सुराग लगाने में लगी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में समदर्श कुमार ने बताया कि वह पीयू मेें नौकरी करता है। मार्च 2023 को उनके फोन पर वाट्सअप मैसेज आया। इसमें लिखा था कि कुछ ब्रांड और होटल के एक रिव्यू करने पर 150 रुपये मिलेंगे। उन्होंने रिव्यू के लिए छोटी सी राशि खर्च करनी पड़ेगी और उस रकम का दोगुना खाते में आते रहेंगे। इसके लिए उन्होंने हामी भर ली। इसके बाद उन्हें एक लिंक आया। इसे ओपन करने पर टेलीग्राम पर चैटिंग शुरू हो गई। ब्रांड का रिव्यू देने पर शुरु में खाते में 150 रुपये आ गए। इसके बाद उनके फोन पर दोबारा लिंक आया। इसके बाद आगे रकम बढ़ती गई। ऐसा करते हुए उनके खाते में 99 हजार रुपये वापस आ गए। समदर्श ने अपने निवेश किए रुपये मांग तो उन्हें ठग ने कहा कि उन्हें एक बार फिर रकम निवेश करनी पड़ेगी और उसके बाद रुपये मिल जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी रकम वापस नहीं आई। ऐसे में उनके साथ कुल 7.15 लाख रुपये की ठगी हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed