{"_id":"5cf35863bdec22076d2065e4","slug":"cheating-in-indian-railway-recruitment-board-computer-based-test-for-je-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की जेई परीक्षा में नकल के बाद चंडीगढ़ के एक सेंटर पर लगा बैन, ऐसे सामने आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की जेई परीक्षा में नकल के बाद चंडीगढ़ के एक सेंटर पर लगा बैन, ऐसे सामने आया मामला
Sun, 02 Jun 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से करवाए जा रहे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में चंडीगढ़ के एक सेंटर में नकल करवाई जा रही थी। मामला संज्ञान में आते ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रैनबो वेब वर्ल्ड सेंटर पर बैन लगा दिया है।
मामले का का खुलासा रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन की ओर से चंडीगढ़ के एसएसपी को भेजे पत्र से हुआ है। आरआरबी ने पुलिस से सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, एसएसपी ने सेक्टर 31 स्टेशन को कार्रवाई के लिए कहा है। आदेशों की कॉपी 31 मई की शाम सेक्टर 31 थाने में पहुंच गई है।
सेंटर पर टेस्ट रद्द होने का कारण टेक्निकल रीजन बताया
28 मई को हुए टेस्ट के रद्द होने का कारण टेक्निकल बताया गया है, जबकि मामला सेंटर द्वारा नकल करवाने का है। देश भर में 22 मई से जेई के पदों पर भर्ती के लिए पहले राउंड की परीक्षा कराई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, नकल की भनक रेलवे को पहले ही मिल गई थी, लेकिन मामला पकड़ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
टेस्ट के दौरान ही रेलवे के एक आला अधिकारी ने बड़ी बारीकी से इस मामले को चंडीगढ़ के सेंटर में पकड़ा। सीसीटीवी फुटेज ने इस नकल का खुलासा कर दिया। चंडीगढ़ एसएसपी को जांच के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने एक सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाई है। इसके बारे में पुलिस कोई जानकारी देने से मना कर रही है।

अभ्यार्थियों की शिकायत पर रेलवे भर्ती बोर्ड को हुआ शक
आरआरबी को पहले राउंड में देशभर में सीबीटी स्टेज वन टेस्ट के संचालन में ढेरों अनियमितताएं और नकल होने की खबरें अभ्यार्थियों से मिलीं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाए थे कि ऑनलाइन टेस्ट के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाई जा रही है। बहुत से अभ्यर्थियों के पास पहले से प्रश्न पेपर थे। देश में कई जगह तो सर्वर क्रैश होने की भी शिकायतें भी मिलीं थीं।
परीक्षा पास कराने का ठेका लाखों में
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें नकल के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में बैठे अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने का काम हाईटेक तरीके से किया जाता है। हैकर सॉफ्टवेयर की मदद से परीक्षा केंद्रों में बैठे परीक्षार्थियों के कंप्यूटर को हैक करके ऑनलाइन पेपर खोल देते हैं। वे पेपर का स्क्रीन शॉर्ट लेकर व्हाट्सएप के जरिए अभ्यर्थियों को भेजते हैं। अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए करीब दस लाख लिए जाते हैं।
इन पदों पर भर्तियां होनी हैं
आरआरबी में जेई सीबीटी स्टेज 1 के जरिए जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटीरियल सुपरिंटेंडेंट और केमिकल मेटालर्जिकल असिस्टेंट समेत अन्य पदों पर भर्तियां होंगी। सीबीटी स्टेज 1 पास करने वाले स्टूडेंट स्टेज सेकेंड की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। फाइनल रिजल्ट आने के बाद आरआरबी चयनित अभ्यर्थियों को चुनेगा।