फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cheap Medicines in PGI

पीजीआई में दवाओं पर 57 फीसदी छूट

Fri, 28 Feb 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Cheap Medicines in PGI
पीजीआई में अब ब्रांडेड दवाओं पर 57.2 प्रतिशत छूट मिल सकेगी। संस्थान की एस्टेट ब्रांच ने सिटी बेस्ड शिवांगी मेडिकोज के टेंडर पर फाइनल मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकोज ने केमिस्ट शॉप खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। यह पहली बार होगा, जब कोई केमिस्ट शॉप इतनी भारी छूट पर ब्रांडेड दवा देगी। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। अगले महीने तक यह शॉप शुरू हो जाएगी।

अब तक पीजीआई की केमिस्ट शाप में ब्रांडेड दवाओं पर अधिकतम 30 प्रतिशत छूट मिलती रही है। संस्थान ने इसके लिए बाकायदा एक शॉप का टेंडर निकाला था।

टेंडर में शहर की सिर्फ एक केमिस्ट शॉप ने इसके लिए आवेदन किया था। इसके बाद संस्थान की एस्टेट ब्रांच ने कंपनी व टेंडर फार्म की पूरी तरह से जांच की और उसके बाद केमिस्ट शॉप खोलने की मंजूरी दी।
विज्ञापन


केमिस्ट एसोसिएशन ने किया था विरोध
पीजीआई ने नवंबर 2013 में एक शॉप के लिए टेंडर निकाला था। टेंडर के तहत शर्त रखी थी कि केमिस्ट का किराया बहुत ही न्यूनतम होगा, लेकिन ब्रांडेड दवाओं पर कम से कम 50 प्रतिशत डिस्काउंट देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया का चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध किया था। एसोसिएशन का कहना था कि कोई भी केमिस्ट इतने कम रेट पर मेडिसन नहीं दे सकता। यदि देगा तो उसका हाल भी कुछ जनऔषधि केंद्र जैसा होगा।


जनऔषधि केंद्र सिर्फ नाम का है। यहां एक भी दवा मरीज के काम की नहीं मिलती। इस बारे में एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed