{"_id":"5969bc6d4f1c1b76698b4935","slug":"chb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएचबी के मकानों और फ्लैट रहने वाले के लिए बड़ी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचबी के मकानों और फ्लैट रहने वाले के लिए बड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
सीएचबी
सीएचबी के मकानों और फ्लैट्स में रहने वाले उन लोगों को राहत है जिनकी पुरानी वायलेशन हैं और उन्हें बोर्ड की ओर से नोटिस भेजे गए हैं।सीएचबी की गवर्निंग बॉडी की शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे मकानों को तोड़ने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही पुरानी वायलेशन वाली इमारतों को पालिसी न बनने तक नोटिस न भेजने का निर्णय लिया गया है।बैठक में सदस्य प्रेम कौशिक ने कहा कि बोर्ड की ओर से सर्वे किया गया है और वायलेशन को रेगुलर करने के लिए पालिसी बनाने का प्रस्ताव है। जब तक प्रस्ताव नहीं बन जाता तब तक नोटिस न भेजने का फैसला लिया गया था।
लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने नोटिस भेजे ऐसे में शहर में सीएचबी के मकानों में रहने वालों में हाहाकार मचा हुआ है। सदस्यों ने कहा कि रिपेयर करने पर भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। बैठक में सीएचबी चेयरमैन मनिदंर बैंस, प्रशासन के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, डीसी अजीत बाला जी जोशी और मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया ने भी भाग लिया।

Trending Videos
chb
जिन्हें सीएचबी बोर्ड वायलेशन कह रहा है असल में लोग इसे जरूरत के अनुसार बदलाव कह रहे हैं। बोर्ड की बैठक में अगले माह वायलेंशन वाले मकानों को रेगुलर करने की पालिसी लाने का फैसला लिया गया है।
जबकि वायलेशन वाले मकानों को रेगुलर करने की मुख्य वास्तुकार ने आपत्ति भी व्यक्ति की जिस पर बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशिक और रघुवीर लाल अरोड़ा ने कहा कि जो वायलेशन रहित मकान को प्रशासन द्वारा सत्यापित किए इंजीनियर अगर प्रमाणित करते हुए पत्र जारी कर दे तो ऐसे मकानों को रेगुलर करने के प्रावाधान में शामिल करना चाहिए।
बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इनमें वह वायलेशन ही शामिल होगी जो कि बाउंड्री एरिया में होगी लेकिन जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण किया हुआ उनको तोड़ा जाएगा। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जा सकता। कौशिक का कहना है कि जो मकान की नींव कमजोर है उनको मजबूत करने की भी मंजूरी मिलनी चाहिए।