फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB will now tender for the sale of properties, not an auction

नीलामी नहीं, अब संपत्तियां बेचने को टेंडर निकालेगा सीएचबी

Tue, 16 Mar 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
CHB will now tender for the sale of properties, not an auction
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब अपनी संपत्तियां नीलाम नहीं करेगा बल्कि उन्हें बेचने के लिए टेंडर निकालेगा। अब तक बोर्ड नीलामी के जरिए संपत्तियों को बेचता आया है लेकिन इस बार टेंडर के जरिए 269 संपत्तियों को बेचने की योजना बना रहा है। बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि ई-टेंडरिंग से गोपनीयता और पारदर्शिता रहेगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि बोली लगाने वाले के साथ बोर्ड के अंदर बैठे कर्मचारियों व अधिकारियों को भी बोली कितने की लगाई गई है, इसकी जानकारी नहीं होगी। बोर्ड को भी तब पता चलेगा, जिस दिन टेंडर खोला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था को लागू करने पर काम चल रहा है। नाम न छापने की शर्त पर बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ई-नीलामी में बिडिंग से बोलीदाताओं को रकम की जानकारी मिल जाती है, जिसके चलते वह मिलीभगत कर बोली लगाते हैं लेकिन ई-टेंडरिंग में ऐसा नहीं होगा, क्योंकि इसमें पूरी गोपनीयता के साथ ही संपत्तियों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बयाना राशि भी ऑनलाइन ही जमा करवाई जाएगी। बोर्ड को कुल 269 संपत्तियों की ई-टेंडरिंग करनी है। इनमें 120 आवासीय और 150 एससीओ-बूथ आदि शामिल हैं। आवासीय संपत्तियों में 109 फ्री होल्ड और 11 लीज होल्ड संपत्तियां हैं। इस बार बोर्ड की तरफ से 10 प्रतिशत आरक्षित मूल्य को कम किया गया है। बावजूद इसके लोगों को संपत्तियों के दाम काफी ज्यादा लग रहे हैं। गौरतलब है कि पिछली बार बोर्ड की तरफ से की गई नीलामी में एक भी व्यक्ति ने रुचि नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आरक्षित मूल्य
सेक्टर-39 के लीज होल्ड एचआईजी फ्लैट का आरक्षित मूल्य 1.05 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह सेक्टर-63 के फ्री होल्ड तीन बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 86.24 लाख रुपये, सेक्टर-51 के दो बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 81 से 84 लाख के बीच, सेक्टर-49 के एक बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 39.38 लाख, सेक्टर-49 के दो बेडरूम फ्लैट का आरक्षित मूल्य एरिया के हिसाब से 69.87 लाख से 71.26 लाख तक तय किया गया है। सेक्टर-49 ईडब्ल्यूएस फ्लैट का आरक्षित मूल्य 24.35 लाख, सेक्टर-63 के दो बेडरुम फ्लैट का आरक्षित मूल्य 67.30 लाख निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed