फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB to sell 150 commercial properties

150 व्यावसायिक संपत्तियां बेचेगा सीएचबी

Fri, 04 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
CHB to sell 150 commercial properties
चंडीगढ़। आवासीय संपत्तियों के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) अब लीज होल्ड पर व्यावसायिक संपत्तियों के लिए भी ई-टेंडरिंग करने जा रहा है। बोर्ड फिलहाल अपनी 150 संपत्तियों को बेचने की तैयारी कर रहा है। इन्हें खरीदने के लिए लोग 8 जून से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएचबी की ये सभी व्यावसायिक संपत्तियां कजहेड़ी, मनीमाजरा, मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट, 40 और 51 में मौजूद हैं। इस संपत्तियों को खरीदने के लिए लोग 30 जून तक अपनी बोली जमा करा सकेंगे। एक जुलाई को सुबह 10 बजे बोलियां खोली जाएंगी और जिस बूथ या दुकान के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे वह बेच दिया जाएगा। इसमें सबसे अधिक गांव कजहेड़ी में कॉनर्र बे-शॉप का आरक्षित मूल्य 4.53 करोड़ रुपये रखा गया है। पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता की बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा ले रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in पर 30 जून शाम 6 बजे तक बोली जमा कराई जा सकती है। सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी में बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती थी। उसके बाद बोर्ड द्वारा उस राशि को मंजूरी दी जाती थी और फिर वह बोली लगाता था। इससे बोलीदाता की गोपनीयता खत्म हो जाती थी। यही कारण है कि प्रॉपर्टी की ई-टेंडरिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

आरक्षित मूल्य के हिसाब से होगी बयाना राशि
प्रत्येक बोलीदाता को बयाना राशि जमा करानी होगी, जो इस प्रकार है। एक करोड़ रुपये तक आरक्षित मूल्य के लिए 2 लाख, एक से ढाई करोड़ तक आरक्षित मूल्य के लिए 5 लाख और ढाई करोड़ से 5 करोड़ तक आरक्षित मूल्य के लिए 10 लाख रुपये बयाना राशि जमा करानी होगी। इसके बाद ही वह अपनी बोली जमा कर पाएगा। सभी संपत्तियों को बोलादाता जाकर देख भी सकते हैं। बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। दुकानें खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र आरक्षित मूल्य
कॉनर्र बे-शॉप कजहेड़ी 4.53 करोड़
बूथ, सेक्टर-51ए 66.74 लाख
बूथ, सेक्टर-38 वेस्ट 52.17 लाख
सर्विस बूथ, सेक्टर-40 59.45 लाख
बूथ, मलोया 15.50 लाख
स्मॉल कॉनर्र बूथ, मनीमाजरा 97.99 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed