{"_id":"62432b9c0718dd598c4c65d6","slug":"chb-selling-16-freehold-properties-bidding-will-start-from-today-chandigarh-news-pkl446049682","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 फ्री होल्ड संपत्तियां बेच रहा सीएचबी, आज से लगेगी बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 फ्री होल्ड संपत्तियां बेच रहा सीएचबी, आज से लगेगी बोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) दूसरी बार फ्री होल्ड पर व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। इसके लिए शहरवासी बुधवार से बोली लगा सकेंगे। इस ई-नीलामी में कुल 16 संपत्तियों को रखा गया है जिसमें 6 आवासीय और 10 व्यावसायिक संपत्तियां हैं। ये सभी संपत्तियां फ्री होल्ड हैं।
इन संपत्तियों की नीलामी के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया 19 अप्रैल सुबह 10 बजे तक चलेगी। इस दौरान लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 19 अप्रैल को ही सुबह 10.15 बजे बोलियों को खोला जाएगा। ये संपत्तियां शहर के अलग-अलग सेक्टरों में मौजूद हैं। सीएचबी ने संपत्ति के आरक्षित मूल्य का विवरण भी जारी कर दिया है, जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक बोलीदाता देख कर सकते हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//द्गह्लद्गठ्ठस्रद्गह्म्ह्य.ष्द्धस्र.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ पर बोली जमा कराई जा सकेगी। संपत्तियों को खरीदने से पहले हर शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जाकर देख भी सकते हैं। इसके लिए सभी तरह की जानकारी सीएचबी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोली में हिस्सा लेने के लिए दो लाख रुपये बयाना राशि भी जमा करानी होगी जिसे बाद में एडजस्ट कर दिया जाएगा। अगर बोली में फ्लैट नही मिलता है तो बयाना राशि वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन
सीएचबी ने कहा है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा।