{"_id":"62855b87b22143300a04990d","slug":"chb-s-senior-assistant-shamsher-singh-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand-chandigarh-news-pkl4510495146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार की रिश्वत लेते सीएचबी का सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार की रिश्वत लेते सीएचबी का सीनियर असिस्टेंट शमशेर सिंह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीनियर असिस्टेंट शमशेर
सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वीरवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने मनीमाजरा स्थित मॉडर्न कांप्लेक्स में एक घर खरीदा था। इसके लिए उन्हें सीएचबी से एनओसी मिल गई थी। अब उनको ट्रांसफर लेटर चाहिए था। इसके लिए आरोपी शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। उसने एक महीने से शिकायतकर्ता की फाइल रोक रखी थी। शिकायतकर्ता लगातार सीएचबी दफ्तर के चक्कर काट रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सीबीआई को शिकायत दे दी। सीबीआई ने बुधवार दोपहर ढाई बजे सीएचबी कार्यालय में ट्रैप लगाकर आरोपी को उसके दफ्तर में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई रात करीब साढ़े 9 बजे आरोपी को दफ्तर से लेकर गई।
आरोपी के खिलाफ पहले से चल रही विभागीय जांच
सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग को 31 मार्च को शिकायत मिली थी कि शमशेर सिंह के पास जनता से जुड़ी कई ई-फाइलें लंबित पड़ी हैं। शिकायत के बाद मामले में सीईओ ने शमशेर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए। फिलहाल मामले में जांच चल ही रही थी कि आरोपी को बुधवार को सीबीआई ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
सीएचबी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। अगर कोई रिश्वत लेते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ विभाग भी कार्रवाई करता है। इस मामले में सीबीआई के आधिकारिक पत्र का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उस आधार पर शमशेर सिंह को सस्पेंड किया जा सके।
विज्ञापन
-यशपाल गर्ग, सीईओ, सीएचबी