फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB housing scheme will launch soon

चंडीगढ़ में फ्लैट चाहते हैं तो पढ़ें सरकारी फरमान

Wed, 01 Jul 2015 09:24 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jul 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
CHB housing scheme will launch soon

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से सेक्टर-51 में 15 जुलाई से पहले लांच की जाने वाली हाउसिंग स्कीम में सिर्फ चंडीगढ़ के लोगों को ही शामिल किया जाएगा। इस स्कीम के लिए हाउसिंग बोर्ड ने ब्रोशर तैयार कर लिया है और शर्तों को मंजूरी देने के लिए प्रशासन को भेजा गया है।

विज्ञापन


शर्तों के अनुसार, सेक्टर-51 के 200 फ्लैट वाले हाउसिंग प्रोजेक्ट में सिर्फ शहरवासी ही आवेदन कर सकेंगे, जबकि पंचकूला और मोहाली के निवासियों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चंडीगढ़ के निवासियों को भी आवेदन पत्र के साथ शहर से जुड़े किसी पहचान पत्र की फोटो कॉपी देनी होगी। बोर्ड के अनुसार ड्रा निकालने के बाद निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा और दो साल के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा करके अलाटियों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, योजना यह भी है कि भविष्य में जितने भी हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच किए जाएंगे, उनमें चंडीगढ़ के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन दूसरे शहर के लोगों के लिए गुंजाइश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा-पंजाब में नहीं है ऐसा प्रावधान
अभी तक हरियाणा के हुडा और पंजाब में गमाडा की ओर से जो भी हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच किए जाते रहे हैं, उनमे किसी भी राज्य का कोई निवासी ड्रा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकता है। पिछले दिनों गमाडा की ओर से न्यू चंडीगढ़ में प्लाट के लिए ड्रा निकाला गया था, जिसमें पंजाब के अलावा दूसरे एरिया के रेजिडेंट्स के भी प्लाट निकले हैं।

इस समय हजारों ऐसे लोग हैं, जिनके कारोबार चंडीगढ़ में हैं और वे पंचकूला या मोहाली में रहते हैं। वे भी हाउसिंग बोर्ड की स्कीम में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सेक्टर-51 की स्कीम में शामिल नहीं किया जा रहा है।

साल 2008 के बाद आई सेल्फ फाइनेंस स्कीम
साल 2008 के बाद हाउसिंग बोर्ड पहली सेल्फ फाइनेंस स्कीम लांच करने जा रहा है। इससे पहले शहर के सरकारी कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम लांच की गई थी, लेकिन करीब चार हजार सफल आवेदक कर्मचारियों को अभी तक मकान नहीं मिले हैं।

इस बार एक फ्लैट का एरिया 1050 वर्ग फुट होगा, जिसकी कीमत 70 लाख रुपये तय की गई है। हर फ्लैट के लिए अलग से पार्किंग होगी, जिसके मालिक को उनके फ्लैट नंबर से पार्किंग अलाट होगी। बोर्ड ने जिस फ्लैट की कीमत 70 लाख रखी है, उसकी बाजार में इस समय 90 से 95 लाख कीमत है।


पहली बार लिफ्ट की व्यवस्था होगी
पहली बार हाउसिंग बोर्ड इस प्रोजेक्ट में लिफ्ट की व्यवस्था करने जा रहा है। बोर्ड के चेयरमैन मनिंदर बैंस ने बताया कि सेक्टर-51 में टू बीएचके फ्लैट्स की स्कीम जल्द ही लांच कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed