फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CHB demolishes houses in Sector-52 Teen Shed Colony

सीएचबी ने सेक्टर-52 टीन शेड कॉलोनी में तोड़े मकान

Sun, 22 Nov 2020 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
CHB demolishes houses in Sector-52 Teen Shed Colony
चंडीगढ़। सेक्टर-52 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले 348 लोगों को मलोया में मकान देने के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सेक्टर-52 की कॉलोनी को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 मकानों को तोड़ दिया। यह सभी मकान खाली हो गए हैं और इनमें रहने वाले अब मलोया में रहना शुरू कर चुके है। बावजूद इसके कार्रवाई के दौरान सेक्टर-52 में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड की तरफ से अगले कुछ दिनों तक ये कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-52 में 280 के करीब मकान खाली करवा लिए गए हैं, जिसमें से करीब 68 मकान गिरा दिए गए हैं। शुक्रवार को भी बोर्ड की तरफ से 8 मकानों को गिराया गया था। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-52 और 56 के टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मलोया में 3000 रुपये प्रति महीने किराए पर ये फ्लैट्स दिए हैं। सेक्टर-56 के अधिकतर मकानों को पहले ही बोर्ड गिरा चुका है। बता दें कि हाउसिंग बोर्ड ने बीते दिनों पहला ड्रा निकाला था, जिसमें 352 लोगों को फ्लैट नंबर जारी किए गए थे। इसके बाद इन 352 लोगों को अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 348 लोग फ्लैट की चाबी लेने पहुंचे थे। इसके लिए मलोया में चार दिन का शिविर लगाया गया था। मकान की चाबी देने के बाद लोगों को 3 दिन का समय दिया गया है, ताकि वह अपने पुराने घर को खाली कर सकें। जिन लोगों को फ्लैट मिला है, उनसे 4000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए हैं। इसमें से 3000 रुपये एक महीने का किराया और 500-500 रुपये बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर लिए गए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के तहत बोर्ड ने टीन शेड कॉलोनी के लोगों को मलोया में स्मॉल फ्लैट्स दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed