{"_id":"62ec24b8061e615d1d3d90a6","slug":"chb-again-released-the-list-of-those-who-did-not-pay-rent-declared-defaulter-chandigarh-news-pkl4586358151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने जारी की डिफॉल्टर आवंटियों की नई सूची, भुगतान न करने पर रद्द होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने जारी की डिफॉल्टर आवंटियों की नई सूची, भुगतान न करने पर रद्द होगा आवंटन
Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
सार
सीएचबी ने आठ कालोनियों के आवंटियों की सूची जारी की है, जिसमें सबसे अधिक आवंटी धनास स्मॉल फ्लैट्स से हैं। धनास में 7603, सेक्टर-38वेस्ट में 983, मौली जागरां में 1415, राम दरबार में 555, सेक्टर-56 में 759 के करीब आवंटी शामिल है।
विज्ञापन
chandigarh housing board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने डिफॉल्टर आवंटियों की नई सूची जारी की है। इन्हें स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत मकान आवंटित किए गए थे लेकिन ये लोग नियमित रूप से किराया नहीं दे रहे हैं।सूची जारी कर बोर्ड ने डिफॉल्टरों को निर्देश दिया है कि वह बकाया राशि जमा करवा दें नहीं तो मकान के आवंटन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि स्मॉल फ्लैट्स की बकाया राशि को पहले काफी हद तक आवंटियों ने जमा कर दिया था लेकिन अब फिर से कई आवंटी नियमित रूप से किराया नहीं जमा करवा रहे हैं। इसके चलते बकाया राशि बढ़ती जा रही है। बोर्ड ऑनलाइन किराया जमा करवाने की भी सुविधा दे चुका है ताकि लोग घर बैठे किराया जमा करवा सकें। बोर्ड ने जो सूची जारी की है उसमें 15 मई 2022 तक के डिफॉल्टर शामिल हैं। बोर्ड ने इससे पहले जो सूची जारी की थी, उसके तहत आवंटियों से करीब 40 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलनी थी।

डिफाल्टरों की लिस्ट में ये आवंटी शामिल
सीएचबी ने आठ कालोनियों के आवंटियों की सूची जारी की है, जिसमें सबसे अधिक आवंटी धनास स्मॉल फ्लैट्स से हैं। धनास में 7603, सेक्टर-38वेस्ट में 983, मौली जागरां में 1415, राम दरबार में 555, सेक्टर-56 में 759 के करीब आवंटी शामिल है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, सेक्टर-49 और मलोया के आवंटी भी शामिल है। इनमें से अधिकतर ऐसे भी हैं, जो पिछले काफी समय से किराया जमा नहीं करवा रहे हैं, जिसके चलते उनकी बकाया राशि लाखों रुपये में पहुंच गई है।
विज्ञापन