फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chaudhary birendra singh says against rampal issue

रामपाल मुद्दे पर मोदी के मंत्री ने सरकार को घेरा

Sun, 23 Nov 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Nov 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
chaudhary birendra singh says against rampal issue

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने रामपाल की गिरफ्तारी पर किए गए खर्च को लेकर अपनी ही प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, रामपाल पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन शोधपीठ के लिए धन नहीं है। कहा, एमडीयू में 8 शोधपीठ में से मात्र दो ही संचालित हैं। सभी को संचालित करने के लिए पैसा नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


वे सभी शोध पीठ शुरू कराने के लिए राज्य सरकार से बातचीत करेंगे। बीरेंद्र सिंह शनिवार को यहां एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में सर छोटूराम के जीवन और विचारधारा विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। यूनिवर्सिटी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


आतंकवाद पर जताई चिंता
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी चिंता जताई। कहा, आतंकवाद से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है। अगर दुनिया को तरक्की करनी है तो आतंकवाद से निपटना होगा। इस समस्या से जो निपटेगा वो सबसे बड़ा राष्ट्रभक्त है। सर छोटूराम के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका जीवन एवं विचारधारा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने जातपात से ऊपर उठकर समाज के किसान, कमेरे और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए काम किया। पिछड़े तबके को जीवन जीने का मूल मंत्र दिया।


डेरा सच्चा सौदा के सवाल पर नहीं बोले
रामपाल मामले में पूर्व की कांग्रेस सरकार की ओर से कार्रवाई न करने और डेरा सच्चा सौदा और भाजपा के तालमेल के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री चुप्पी साध गए।

कहा, सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों में सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा। इस योजना के तहत अब तक 500 सांसदों ने गांव चिह्नित कर लिए हैं। अगले 10-15 दिन में बाकी सांसद गांवों को गोद ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed