{"_id":"6006bdec8ebc3e31f65e3f55","slug":"chargesheet-filed-against-former-sho-of-manimajra-police-station-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : रिश्वत मामले में पूर्व एसएचओ समेत तीन के खिलाफ सीबीआई ने दायर की चार्जशीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : रिश्वत मामले में पूर्व एसएचओ समेत तीन के खिलाफ सीबीआई ने दायर की चार्जशीट
Tue, 19 Jan 2021 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 19 Jan 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
chargesheet
चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर से जुड़े पांच लाख रुपये की रिश्वत मामले में मंगलवार को सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दी है। यह चार्जशीट जसविंदर कौर, भगवान सिंह सरबजीत सिंह और रणबीर के खिलाफ दायर की गई है। इन सभी पर आईपीसी की धारा 120 बी, 467, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7 ए के तहत मामला चलेगा।
विज्ञापन
एसएचओ जसविंदर कौर पर किसी अन्य केस को सुलझाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीबीआई को मामले की सूचना दे दी।
विज्ञापन
सीबीआई ने ट्रैप लगाकर 26 जून 2020 को बिचौलिए भगवान सिंह को रिश्वत के पैसे लेते गिरफ्तार किया था। काफी समय तक आरोपी जसविंदर फरार रही थी। अदालत के भगौड़ा घोषित करने से पहले ही उसने सरेंडर कर दिया था। तभी से जसविंदर कौर बुडैल जेल में बंद है।
विज्ञापन