फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chargesheet against sweepers union president in case of clash with chandigarh mayor

चंडीगढ़ मेयर से विवाद मामले में सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष पर चार्जशीट दायर, मांगा जवाब

Thu, 18 Jul 2019 11:53 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jul 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against sweepers union president in case of clash with chandigarh mayor
फाइल हुई चार्जशीट - फोटो : फाइल फोटो
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण चड्ढा और मेयर राजेश कालिया के विवाद के मामले में कमिश्नर केके यादव ने चार्जशीट दायर कर दी है। कमिश्नर ने यूनियन अध्यक्ष से 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। यूनियन अध्यक्ष का जवाब आने के बाद मेयर व तत्कालीन प्रभारी एमओएच डॉ. एमएस कंबोज के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने बताया कि मेयर व सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष के विवाद के बाद इसकी जांच एडिशनल कमिश्नर 2 एसके जैन को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर यूनियन अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि लिखित में माफी मांगने के बाद व मेयर की स्वीकृति के बाद यूनियन अध्यक्ष को बहाल कर दिया गया है। उसके बाद आगे की जांच जारी रखी गई। पूरी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद मेयर व विवाद के समय मौके पर मौजूद एमओएच का प्रभार संभाल रहे डॉ एमएस कंबोज के बयान दर्ज होंगे। आरोप सही पाए जाने पर यूनियन अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


नोटिस मिलते ही कमिश्नर से मिलने पहुंचे यूनियन अध्यक्ष
मंगलवार को नोटिस जारी होने के बाद बुधवार को कृष्ण कुमार चड्ढा और ओमपाल सिंह कमिश्नर केके यादव से मिलने स्मार्ट सिटी के दफ्तर पहुंचे। बता दें बुधवार को कमिश्नर स्मार्ट सिटी में ही बैठते हैं। उसके बाद यृनियन अध्यक्ष ने कमिश्नर के सामने अपनी बात रखी, लेकिन कमिश्नर ने कहा कि चार्जशीट के अनुसार लिखित में जवाब दें। उसके बाद दोनों वहां से वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह है मामला

ज्ञात हो कि नगर निगम में बीते 13 जून को शाम को मेयर राजेश कालिया निगम के अधिकारियों संग घर बैठकर सैलरी ले रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए मीटिंग कर रहे थे। तभी सफाई कर्मचारी यूनियन केअध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा कमरे में घुस आए और सफाई कर्मचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध करने लगे।

बात जब हाथापाई तक पहुंच गई तो एडिशनल कमिश्नर एसके जैन ने किसी तरह मामला शांत कराया। देर शाम मेयर ने सेक्टर 17 स्थित पुलिस स्टेशन में सूचना देकर पुलिस को बुलाया और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कृष्ण कुमार चड्ढा के खिलाफ लिखित शिकायत दी। वहीं थोड़ी ही देर बाद यूनियन के अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मेयर के खिलाफ भी थाने में शिकायत दे दी।

मेयर बोले दबाव में नहीं हो रही कार्रवाई, पुलिस ने फाइल बंद की
मामले में दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने फाइल ने फाइल लीगल एडवाइज के लिए सरकारी वकील को भेज दी थी।  पुलिस का कहना है कि सरकारी वकील के अनुसार इसमें कोई केस नहीं बनता है। इसलिए फाइल को बंद करना पड़ेगा। वहीं मेयर पहले ही कह चुकेहैं कि पुलिस दबाव में आकर कोई फैसला नहीं ले रही है। जब शहर के मेयर का यह हाल है तो आम लोगों को कितनी परेशानी होती होगी इससे पता चलता है।

मंगलवार को चार्जशीट दायर कर दी गई है। 15 दिनों में यूनियन के अध्यक्ष को जवाब देने को कहा है। उसके बाद मेयर व तत्कालीन एमओएच के बयान दर्ज होंगे।
- केके यादव, नगर निगम कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed