फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   charges hiked for any event organizing in panchkula park

पार्क में कोई कार्यक्रम करने को अब देने होंगे ज्यादा पैसे

Fri, 04 Dec 2015 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 04 Dec 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
charges hiked for any event organizing in panchkula park

अब जल्द ही पंचकूला के पार्कों में कोई भी कार्यक्रम करना महंगा साबित हो सकता है। नगर निगम के हाउस की मीटिंग में इसके संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, सड़कों की रिकारपेटिंग और सफाई व्यवस्था की टेंडरिंग के मुद्दे को भी यहां हरी झंडी मिल सकती है।

विज्ञापन


नगर निगम की हाउस की मीटिंग अगले सप्ताह होगी। जिसके लिए नगर निगम पंचकूला में एक मीटिंग बुलाई की गई, जिसमें हाउस में उठाए जाने वाले कुछेक मुद्दों पर चरचा की गई।
विज्ञापन


इस बैठक में नगर निगम के कमिश्नर जगदीप ढांडा मौजूद रहे। इस बैठक में पार्कों में कार्यक्रम के लिए तय फीस को रिवाइज करने पर चरचा की गई। इसके साथ ही सिटी की सड़कों की रिकारपेटिंग और एलईडी लगाने के लिए भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम कमिश्नर के संग मेयर, डिपुटी मेयर सुनील तलवार और अन्य पार्षद मौजूद थे। हाउस मीटिंग के प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान मुख्य तौर पर शहर में सफाई व्यवस्था और जल्द सफाई कर्मचारियों की कंडीशन तैयार कर टेंडर लगाने पर चरचा की गई।

इसके साथ ही यह चर्चा की गई कि हाउस/प्रापर्टी टैक्स की एंट्री का काम आउटसोर्स किया जाए। शहर और गांवों जहां एलईडी लाइट्स नहीं लगी, उनके एस्टीमेट तैयार कर काम पूरा करने पर भी विचार किया गया। इस मीटिंग में सिटी की सडक़ों की रीकार्पेटिंग का मसला भी उठा।


पार्षदों ने यह प्रस्ताव रखा कि पार्कों में कार्यक्रमों के लिए तय फीस को रिवाइज किया जाए और पार्क के साइज के मुताबिक रेट तय किया जाए। इसके अलावा नगर निगम के क्षेत्र में आने वालें गांवों में हाउस नंबर प्लेट्स लगाने और शहर में बनी कालोनियों में लाइटें लगाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed