फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge sheet filed against Naveen Phogat in extortion of Rs 1.01 crore

Chandigarh News: 1.01 करोड़ की जबरन वसूली में नवीन फोगाट के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Thu, 07 Mar 2024 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against Naveen Phogat in extortion of Rs 1.01 crore
चंडीगढ़। बठिंडा के कारोबारी से 1.01 करोड़ की जबरन वसूली के मामले में आरोपी सेक्टर-39 थाने के पूर्व एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट के खिलाफ पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। वहीं, पुलिस ने मामले में चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबल शिव कुमार, वरिंदर और एक अन्य व्यक्ति वरिंदर सिंह के खिलाफ पहले ही अदालत में आरोप पत्र दखिल कर चुकी है। नवीन फोगाट ने 24 नवंबर 2023 को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता कारोबारी ने सेक्टर-39 थाने में एडिशनल एसएचओ के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट के खिलाफ अपहरण कर जबरन वसूली के आरोप लगाए थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नवीन फोगाट समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन



क्या था मामला...सेक्टर-39 थाना पुलिस में 5 अगस्त 2023 को बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल ने सेक्टर-39 थाने के मौजूदा एडिशनल एसएचओ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट, कांस्टेबल वरिन्द्र, शिव कुमार समेत अन्य के खिलाफ लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था, यहां उसने 500-500 के नोट देकर दो हजार के नोट लेने थे। इस पर उसे कमीशन मिलना था। सेक्टर-39 थाने के तत्कालीन एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे सेक्टर-40 की मार्केट में रोक लिया और डरा धमकाकर 1.01 करोड़ रुपये छीन लिए और उसे भगा दिया। शिकायतकर्ता संजय गोयल ने एसएसपी चंडीगढ़ को भी मामले की शिकायत दी थी, जिसके बाद दो आरोपियों को काबू किया गया था। इस मामले में नवीन फोगाट को दूसरी बार नौकरी से बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed