फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Charge of Assistant State Officer-1 given to HCS Sumit Sihag in Chandigarh

Chandigarh: एस्टेट ऑफिस में नहीं सुधरे हालात, पीसीएस हरजीत संधू से चार्ज वापस, एचसीएस सुमित सिहाग बने एईओ-1

Fri, 11 Nov 2022 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 12:10 PM IST
सार

आईएएस रूपेश कुमार से पर्यटन विभाग के निदेशक का पद वापस ले लिया गया है। अब यह पद आईएएस हरगुनजीत कौर को दिया गया है। उन्हें पर्यटन विभाग के निदेशक के साथ सचिव भी बना दिया गया है।

विज्ञापन
Charge of Assistant State Officer-1 given to HCS Sumit Sihag in Chandigarh
Chandigarh eState Office - फोटो : File Photo

विस्तार

तमाम प्रयास के बावजूद चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के हालात बदले नहीं हैं। इसकी गाज कर्मचारियों के बाद अब अधिकारियों पर भी गिरनी शुरू हो गई है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने पीसीएस हरजीत सिंह संधू से असिस्टेंट स्टेट ऑफिसर-1 का चार्ज वापस ले लिया। अब यह जिम्मेदारी एचसीएस सुमित सिहाग को दी गई है। हरजीत संधू को सिटको का चीफ जनरल मैनेजर, पशुपालन विभाग का निदेशक और हाउसिंग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को पीसीएस पवित्र सिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन ज्वाइन कर लिया, उन्हें नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस रूपेश कुमार से पर्यटन विभाग के निदेशक का पद वापस ले लिया गया है। अब यह पद आईएएस हरगुनजीत कौर को दिया गया है। उन्हें पर्यटन विभाग के निदेशक के साथ सचिव भी बना दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग को विजिलेंस विभाग का सचिव बनाया गया है। पहले यह विभाग आईएएस नितिका पवार के पास था।
विज्ञापन


पीसीएस हरजीत सिंह संधू से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सचिव का चार्ज भी वापस लिया गया है। अब यह पद दानिक्स कैडर के अधिकारी अखिल कुमार को दिया गया है। पीसीएस हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ को उनके वर्तमान चार्ज के अलावा हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। असिस्टेंट एस्टेट ऑफिसर-2 सौरभ अरोड़ा को खेल विभाग का निदेशक बनाया गया है। पहले यह पद एचसीएस संयम गर्ग के पास था। वहीं पीसीएस पालिका अरोड़ा को समाज कल्याण विभाग की निदेशक के साथ अन्य कई विभाग भी सौपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के नोडल अधिकारी बने राजीव तिवारी
एचसीएस सुमित सिंह सिहाग को असिस्टेंट स्टेट ऑफिसर-वन के साथ ज्वाइंट एक्साइज टैक्सेशन कमिश्नर की जिम्मेदारी भी दी गई है। जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव तिवारी को एग्रीकल्चर सेंसस ऑफिसर, स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के नोडल अधिकारी और सहायक सचिव के साथ एग्रीकल्चर विभाग के सहायक सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। यूटी प्रशासन ने पीसीएस अमनदीप सिंह भट्टी को एजु सिटी प्रोजेक्ट का डायरेक्टर बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed