फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   char sahibzade 2 poster launch, harry baweja, sikh history based movie char sahibzade 2, chandigarh

'चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ बंदा बहादुर में सिख इतिहास'

Wed, 01 Jun 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
char sahibzade 2 poster launch, harry baweja, sikh history based movie char sahibzade 2, chandigarh
चार साहिबजादे 2 मूवी का चंडीगढ़ में पोस्टर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला
चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ बंदा बहादुर एनिमेशन मूवी है। इसमें सिख इतिहास की जीती जागती कहानी देखने को मिलेगी। यह कहना है, मूवी के निर्देशक हैरी बवेजा का। चार साहिब जादे की अपार सफलता को देखते हुए उन्होंने फिल्म का दूसरा भाग (चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ  बंदा बहादुर) तैयार किया है।
विज्ञापन


इसे नवंबर में रिलीज किया जाएगा। अभी इसका निर्माण कार्य चल रहा है। हैरी बवेजा चंडीगढ़ के सेक्टर 31 स्थित सीआईआई में मूवी का पोस्टर लॉन्च करने पहुंचे थे। इस मौके पर इस फिल्म के निर्माता परमजीत बवेजा, एसजीपीसी के प्रधान सरदार अवतार सिंह मक्क्ड, सरदार परमजीत सिंह खालासा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर हैरी बवेजा ने बताया कि चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ बंदा बहादुर मूवी का पहला हिस्सा भारत में तो दूसरा हिस्सा विदेश में शूट किया गया। चार साहिब जादे की कहानी जहां पर खत्म हुई है, वहीं से इसका दूसरा भाग की शुरूआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी बवेजा ने बताया कि चार साहिबजादे फिल्म को देश ही नही विदेशों में भी सराहा गया। इसमें सिख हिस्ट्री के बारे में बताया गया, जिसे युवायों ने काफी पंसद किया। सरदार परमजीत सिंह खालसा ने चार साहिबजादे की तारीफ करते हुए कहा कि बंदा बहादुर की शहीदी और उनके चार साहिबजादे के बारे में हैरी ने फिल्म में जो कुछ भी और जैसे दिखाया है, वह सराहनीय है।


फिल्म से न केवल सिख इतिहास के बारे ने लोगों को जानकारी मिलेगी, बल्कि काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। मैंने फिल्म का पहला भाग देखा है। मुझे पूरा यकीन है कि दूसरा भाग इससे भी शानदार होगा। आठ जून को इसका ट्रेलर लांच किया जाएगा। यह फिल्म पंजाबी, हिन्दी, अंग्रेजी में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed