फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chaos erupts at Chandigarh Municipal Corporation meeting

चंडीगढ़ निगम की बैठक में हंगामा: दूषित पानी से बच्ची की माैत पर सवाल, गोशाला की अव्यवस्था का मुद्दा भी उठा

Wed, 11 Feb 2026 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:55 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने गोशालाओं में मरी गायों के मुद्दे को उठाया। आम आदमी पार्टी ने पूछा कि पूरे मामले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। इस पर आयुक्त अमित कुमार ने जवाब दिया कि मामले की जांच चल रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Chaos erupts at Chandigarh Municipal Corporation meeting
चंडीगढ़ निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक मेयर साैरभ जोशी की अगुवाई में हो रही है। बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने दूषित पानी से मौली जागरां में बच्ची की माैत का मामला उठाया। कांग्रेस ने भाजपा और मेयर से सवाल किए। 

विज्ञापन




आम आदमी पार्टी ने गोशालाओं में मरी गायों के मुद्दे को उठाया। आम आदमी पार्टी ने पूछा कि पूरे मामले में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। इस पर आयुक्त अमित कुमार ने जवाब दिया कि मामले की जांच चल रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि गोशालाओं का बेहतर ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि गोशालाओं के साथ में मंदिर बनाया जाएगा। जिस गोशाला के पास में मंदिर नहीं है वहां मंदिर बनाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। ताकि वहां लोग आएं और गोशालाओं में पल रही गाय की बेहतर सेवा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूषित पानी के मुद्दे पर नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि दूषित पानी के मामले में थर्ड पार्टी जांच कराएंगे। इसके आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी और कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed