फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changes in the schedule of screening test for TGT recruitment in Haryana

7471 टीजीटी भर्ती: स्क्रीनिंग परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, अब इन तारीखों में होगी लिखित परीक्षा

Wed, 12 Apr 2023 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 12:57 AM IST
सार

एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती से मुलाकात की थी और तिथि बदलने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद आयोग ने इन तिथियों को बदलकर परीक्षा के लिए नई तिथियां तय की हैं।

विज्ञापन
Changes in the schedule of screening test for TGT recruitment in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में 7471 पदों पर होने वाली टीजीटी भर्ती के लिए जारी स्क्रीनिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, संस्कृत, संगीत, उर्दू विषय के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 30 अप्रैल शाम को होगा। इसी प्रकार, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 13 मई, अंग्रेजी और आर्ट विषय की परीक्षा 14 मई को तय की है। 

विज्ञापन


परीक्षा 3:15 बजे से पांच बजे तक होगी। सेंटर पर प्रवेश 2:15 बजे तक मान्य होगा। गौर हो कि इससे पहले आयोग ने 22 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान और 23 अप्रैल को अंग्रेजी और आर्ट्स की परीक्षा तय की थी। इद-उल-फितर होने के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने परीक्षा को स्थगित करने की मांग की थी। 
विज्ञापन


एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती से मुलाकात की थी और तिथि बदलने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद आयोग ने इन तिथियों को बदलकर परीक्षा के लिए नई तिथियां तय की हैं। इसके अलावा, इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने भी मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed