{"_id":"9ed82d087f4d749fa514a1b9181b6f66","slug":"changes-in-passport-making-procedure-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बनवाना है तो पढ़ें नई गुड न्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बनवाना है तो पढ़ें नई गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 04 Sep 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
अब पासपोर्ट बनवाना आसान हो गया है। पासपोर्ट के लिए किए जाने वाले आवेदनों में अब आपको किसी प्रमाणपत्र के लिए हलफनामा नहीं देना होगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पासपोर्ट विभाग के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि मिनिस्ट्री ने अब सभी पासपोर्ट के हलफनामे खत्म कर दिए है।
पहले लोगों को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने में हलफनामा आवश्यक होता था। अब ऐसा नहीं है। आवेदकों के जन्म प्रमाणपत्र के लिए भी नोटरी द्वारा किसी हलफनामा की आवश्यकता नहीं होती है। रीजनल पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि हलफनामा लेने की बजाय स्वप्रमाणित कापी ली जा रही है।
विज्ञापन
नोटरी का काम हो गया कम
पासपोर्ट के लिए हलफनामा खत्म करने के साथ ही पासपोर्ट विभाग के पास बैठे हुए नोटरी का काम भी अब लगभग खत्म हो गया है। ज्यादातर लोग हलफनामे के लिए इन नोटरी से ही संपर्क करते थे।
विज्ञापन