फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changes in Haryana BJP Leaders Political Views

हजकां को लेकर बदलने लगे भाजपा नेताओं के सुर

Sun, 20 Jul 2014 12:14 PM IST
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Jul 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Changes in Haryana BJP Leaders Political Views

हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) को लेकर भाजपा हाईकमान के रुख में आए बदलाव के बाद प्रदेश संगठन के भी सुर बदलने लगे हैं। खासतौर पर नए अध्यक्ष अमित शाह के साथ चुनावी रणनीति बनाने के बाद प्रदेश भाजपा के नेता भी एकला चलो का राग अलापने लगे हैं।

विज्ञापन

कुलदीप बिशनोई के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा

Changes in Haryana BJP Leaders Political Views

प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज ने तो फिर से हजकां प्रमुख कुलदीप बिशनोई के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया है। विज ने कहा कि कुलदीप के साथ भाजपा का गठबंधन हुआ है, न कि शादी जिसे ताउम्र निभाया जाए।

विज भाजपा के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने हजकां से गठबंधन के तुरंत बाद ही कह दिया था कि पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलेगी, भजनलाल के बनाए उसूलों पर नहीं।

अब उन्होंने कहा कि कुलदीप का मुख्यमंत्री बनने का सपना, सपना ही बन कर रह जाएगा। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश संगठन को सभी सीटों पर चुनावी तैयारी करने को कह चुका है।

लोकसभा चुनाव में सात सीटें जीतने के बाद भाजपा अपने अकेले दम पर ही विधानसभा चुनाव फतह करने की उम्मीद पालने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजकां-भाजपा गठबंधन बने रहने की संभावना कम

Changes in Haryana BJP Leaders Political Views

हालांकि, चौटाला की इनेलो भी इस बार सरकार बनाने की आस में है। दूसरी तरफ, हजकां को अब भी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से उम्मीद है कि विधानसभा में भी चुनाव गठबंधन कायम रहेगा, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बन जाने व भाजपा की कमान अमित शाह के पास आ जाने के बाद अब हजकां से गठबंधन की संभावना बहुत कम रह गई है।

हालांकि,हजकां मीडिया को-आर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन देवीलाल बिशभनोई ने कहा कि यह विज की निजी राय हो सकती है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ही गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय करना है। हजकां ने ईमानदारी से समझौता किया था और गठबंधन का धर्म निभाया है।

विज्ञापन

हमारे साथ धोखा हुआ है

Changes in Haryana BJP Leaders Political Views

बहरहाल, गठबंधन के मामले में भाजपा पर धोखा करने के आरोप लगा रही हजकां के बयानों पर विज ने कहा पार्टी ने किसी के साथ धोखा नहीं किया, बल्कि धोखा हमारे साथ हुआ है।

गठबंधन के समय कुलदीप ने खुद को सोना बताया था, लेकिन वे सोने वाली कसौटी पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव का विश्लेषण किया, जिसके बाद नतीजा यह निकला कि हजकां का लोकसभा चुनाव में परफारमेंस बेहतर नहीं रहा, ऐसे में वे विधानसभा में क्या करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed