फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Changed time of OPD, now patients will be seen from 8 am to 2 pm

ओपीडी का बदला समय, अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक देखे जाएंगे मरीज

Thu, 14 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Changed time of OPD, now patients will be seen from 8 am to 2 pm
चंडीगढ़। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मरीजों की सहूलियत के लिए अस्पतालों की ओपीडी की समय सीमा में बदलाव कर दिया गया है। इसके तहत 16 अप्रैल से 15 अक्तूबर तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में मरीजों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार जीएमएसएच-16, सभी स्वास्थ्य केंद्र व आयुष डिस्पेंसरी समेत सभी सिविल अस्पतालों में यह समय लागू होगा। बता दें कि अब तक इन अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक था। इस कारण मरीजों को धूप में इलाज कराने आना पड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से ओपीडी शुरू हो जाने से बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा नौकरीपेशा भी सुबह ऑफिस जाने से पहले ओपीडी का लाभ उठा सकेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डिस्पेंसरी, सेक्टर-23 की यूटी सचिवालय डिस्पेंसरी और सेक्टर-29 की ईएसआई डिस्पेंसरी की ओपीडी का समय पहले वाला ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed