फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandu babu lal chavan, indian govt and indian army problem hiked

...तो गलती से नहीं इसलिए पाकिस्तान चला गया था भारतीय सैनिक चंदू!

Sat, 28 Jan 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 28 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
chandu babu lal chavan, indian govt and indian army problem hiked
चंदू बाबू लाल चव्हाण - फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक के दिन भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण गलती से पाकिस्तान नही गया था, बल्कि अपने कमांडर से नाराज होकर पाकिस्तान गया था। चंदू की क्या कमांडर से नाराजगी थी, इसकी जांच के आदेश रक्षा मंत्रालय ने दिए हैं। 
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि चंदू राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। पुंज सेक्टर में तैनात पुणे का चंदू 30 सिंतबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। उसकी रिहाई को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच लंबी बातचीत के बाद उसे बीते 21 जनवरी को पाकिस्तान से अटारी बार्डर के रास्ते उसे रिहा किया गया था। रिहाई के बाद चंदू को अमृतसर के किसी खास स्थान पर रखकर पूछताछ की गई थी, उसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया था। 
विज्ञापन

 

कमांडर से नराज होकर चंदू गया था पाकिस्तान!

chandu babu lal chavan, indian govt and indian army problem hiked
चंदू बाबूलाल चव्हाण की कमांडर से क्या नाराजगी थी, इसका उत्तर जांच में ढूंढा जा रहा है वहीं चंदू को इस मामले में चार्जशीट भी किया जा सकता है। चंदू को कोर्टमार्शल से गुजरना पड़ सकता है।

चंदू कितने दिन पाकिस्तान में कहां-कहां रहा, कहीं उससे पाकिस्तान सैनिकों ने डरा धमका कर या किसी भी तरह कोई राज तो नही उगलवा लिए इस बारे में भी अभी जांच चल रही है। फिलहाल चंदू को खास निगरानी में तब तक रखा जाएगा जब तक उसके केस की जांच पूरी नही हो जाती। अगर उसे घर जाने की इजाजत मिलेगी तो उसके लिए कुछ शर्तें होंगी जो चंदू और उसके परिवार को माननी होगी।

रक्षा मंत्रालय ने मामले में दिए जांच के आदेश

chandu babu lal chavan, indian govt and indian army problem hiked
फिलहाल चंदू का कमांडर से नाराज होकर पाकिस्तान चले जाना यह बड़ा मामला है, सच व झूठ के बीच राष्ट्रीय राइफल्स में जांच के दायरे में आ गया है। चंदू के पाकिस्तान जाते ही डीजीएमओ(सैन्य अभियान महानिदेशक) ने रक्षा मंत्रालय को बताया था कि 30 सितंबर को 37 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गए थे। 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक के परिवार को फोन कॉल कर उसकी रिहाई के लिए पूरी कोशिशें किए जाने को लेकर आश्वस्त किया था।  चव्हाण के साथ हुई घटना की खबर सुनकर उसकी  दादी की सदमें से मौत हो गई थी। चंदू की पाकिस्तान से रिहाई को लेकर खुफिया विभाग जहां चंदू से गहन पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट रक्षा व गृहमंत्रालय को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed