फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Manish Kulhari defeated Arjun Sharma 6-3, 6-1

Chandigarh News: चंडीगढ़ के मनीष कुलहरी ने अर्जुन शर्मा को 6-3, 6-1 से हराया

Sat, 21 Feb 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Manish Kulhari defeated Arjun Sharma 6-3, 6-1
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट केे पहले दिन अंडर-65, अंडर-45, अंडर-35, अंडर-80 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-65 वर्ग में इंग्लैंड के पीटर मैटकालफी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ शुरूआत की।
विज्ञापन

अंडर-45 आयु वर्ग में अभिषेक ने विशाल कपूर को 7-5, 7-5 के स्कोर से पराजित किया। चंडीगढ़ के मनीष कुलहरी ने अर्जुन शर्मा को 6-3, 6-1 के स्कोर से पराजित किया। अमित दीक्षित ने अनुभव पत्र को 6-16-1 के स्कोर से पराजित किया।
विज्ञापन

30 वर्ष से 80 वर्ष तक के ग्रुप के मैच अलेक्जेंडर क्लब व विक्टोरिया पार्क स्थित कोर्ट में खेले गए। 65 वर्ष की आयु में इंग्लैंड से पीटर मैटकालफी ने जमाल शकाली को 2-6, 7-5, 7-5 से हराकर जीत प्राप्त की। इसके बाद शिबू मैथ्यू ने केस मनी को 6-0, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत ढिल्लो ने विजय देसाई को 6-4, 6-0 से, मनी मोहन नेहरू ने नरेश विज को 6-2, 6-2 से हराया। 75 वर्ष आयु वर्ग में रॉय एडवर्ड ने गंभीर को 6-0, 6-0 से हराया। रामकृष्ण सुधागनी ने मुकेश बजाज को 6-3, 6-4 से, गंगाधर ने शैलेंद्र खंडेलवाल को 6-1, 6-0 से हराया। ताहिर अली ने भूषण भसीन को 6-0, 6-0 से हराया। डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने हरीश कुमार को 6-1, 6-0 से हराया।
80 वर्ष आयु वर्ग में सीताराम ने प्रमोद कुमार अग्निहोत्री को 6-2, 6-4 से हराकर अपने मुकाबले जीते। 35 वर्ष आयु वर्ग में दीक्षित पाराशर को जोसेफ ने 6-1, 6-2 के स्कोर से पराजित किया। आयुष मित्तल ने हरसुल बोरा को 6-4, 6-3 के स्कोर से पराजित किया। देवनीत बजाज ने सर्वम अग्रवाल को 6-3, 6-2 के स्कोर से पराजित किया। हाफिज बेग ने अंकित सेठिया को 6-27 के स्कोर से पराजित किया।

मैच से पूर्व अलेक्जेंडर क्लब में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल दास, अमित सिंघल, पीयूष, अमन अग्रवाल, राकेश कोहली सहित अन्य ने प्रतियोगिता की शुरूआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed