फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's air reaches poor category, AQI crosses 200

Chandigarh News: खराब श्रेणी में पहुंची चंडीगढ़ की हवा, एक्यूआई 200 पार

Mon, 21 Oct 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's air reaches poor category, AQI crosses 200
चंडीगढ़। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 200 के पार पहुंच गया। इससे शहर की हवा खराब श्रेणी में पहुंची गई। यह स्थिति विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और सांस की गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा करने वाली है। कुछ दिनों में दिवाली आने वाली है। तब प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में आए बदलाव और स्थानीय प्रदूषण स्रोतों, जैसे वाहन उत्सर्जन, निर्माण कार्य और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण चंडीगढ़ का एक्यूआई बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में और गिरावट हो सकती है क्योंकि वायु के प्रवाह में कमी और ठंड का मौसम इस स्थिति को और गंभीर बना सकता है। दरअसल, सर्दियों के आगमन के साथ ही प्रदूषक तत्व वातावरण में ऊपर उठने के बजाय सतह के करीब रुक जाते हैं। ठंड के कारण हवा की गति धीमी हो जाती है, जिससे प्रदूषक हवा में लंबे समय तक बने रहते हैं। इसकी वजह से एक्यूआई बढ़ता है। शहर में सेक्टर-25, 22 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन बने हुए हैं। उनके अनुसार, रविवार को लगभग पूरे दिन सेक्टर-25 और 22 में एक्यूआई 150 के पार रहा और सेक्टर-53 में 200 के पार रहा जबकि पिछले कई महीने से शहर का एक्यूआई 100 से नीचे ही दर्ज किया जा रहा था। दिवाली के आसपास एक्यूआई 300-400 के करीब पहुंच सकता है। प्रदूषण का यह बढ़ता स्तर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को दिन साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस होगी। सुबह के समय अब हल्की धुंध भी पड़नी शुरू हो गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed