फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarhites will be exposed to factors causing pollution

प्रदूषण फैलाने वाले कारकों से रूबरू होंगे चंडीगढ़िए

Mon, 03 Feb 2020 08:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Chandigarhites will be exposed to factors causing pollution
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल की दूषित हो रही हवा को लेकर जल्द ही सीपीसीसी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) के साथ मिलकर जागरूकता अभियान शुरू करेगी। अभियान के तहत लोगों को वायु प्रदूषण, प्लास्टिक, ई-वेेस्ट कचरे से नुकसान और रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ का पीएम 10 और 2.5 के स्तर में गिरावट के बाद लगातार एनजीटी के निर्देश पर चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (सीपीसीसी) काम कर रही है। इसी के तहत ही अब सीपीसीसी ने चंडीगढ़ के लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है। इसके लिए कमेटी आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर कार्य करेगा। शहर के सभी सेक्टरों में वायु को अशुद्ध करने वाले कारकों के विषय में जागरूक होंगे। साथ ही इसकी रोकथाम को लेकर भी जानकारी दी जाएगी। सीपीसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि आरडब्ल्यूए के साथ इसे लेकर वार्ता की जा चुकी है। जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ रहा प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए हो रहा काम
अभी तक प्रदूषण को लेकर जो सर्वे हुए हैं. उनमें देश के 102 शहरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने की बात सामने आई है। इस स्तर में गिरावट लाने को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा ‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है। इसके तहत चंडीगढ़ को 10 करोड़ रुपये मिले हैं और इस पैसे से यूटी प्रशासन कई कार्य करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed