{"_id":"64902b21a0ed97a8c40aac85","slug":"chandigarh-youth-congress-organized-mohabbat-ki-dukan-on-congress-leader-rahul-gandhi-birthday-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान, लोगों को पिलाया मीठा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान, लोगों को पिलाया मीठा पानी
Mon, 19 Jun 2023 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:47 PM IST
सार
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मोहब्बत की दुकान का उद्घाटन करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने हमारे शहर के लोगों की सेवा करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतों को कायम रखते हुए एक अच्छी पहल की है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने लगाई मोहब्बत की दुकान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 53वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 'मोहब्बत की दुकान' का आयोजन किया। गर्मी तेज होने और तापमान बढ़ने पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने आईटी पार्क रोड, चंडीगढ़ में लोगों को मीठा पानी पिलाने के लिए विशेष व्यवस्था की। भाईचारे के राहुल गांधी के विचार के सम्मान के प्रतीक के रूप में स्टाल को 'मोहब्बत की दुकान' नाम दिया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab Cabinet: गुरबाणी प्रसारण पर बोले सीएम मान, एक संस्थान को अधिकार क्यों... शर्तें तय करेंगे
विज्ञापन
नेताओं ने बताया कि स्टाल के नाम और आइडिया, दोनों का श्रेय राहुल गांधी की विचारधारा को दिया गया। मोहब्बत की दुकान का नारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रसिद्ध हुआ और उनके जन्मदिन पर उत्सव के आयोजनों के बजाय दान या सहायता शिविर आयोजित करने का विचार था, जिसे उन्होंने युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में व्यक्त किया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मोहब्बत की दुकान का उद्घाटन करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने हमारे शहर के लोगों की सेवा करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतों को कायम रखते हुए एक अच्छी पहल की है। यह हमारी परंपरा और संस्कृति है। आज जब हर जगह गुस्से और नफरत का माहौल है और एक विशेष राजनीतिक दल माहौल को खराब कर रहा है, ऐसी आयोजन विभिन्न धर्मों के बीच की खाई को कम करती हैं और कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी की यही विचार है।
चिलचिलाती गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को गुलाब के फूल भी दिए। मोहब्बत की दुकान की टी शर्ट पहनने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज सैकड़ों लोगों की सेवा की। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं और हमें जो भी मौका मिलेगा, हम ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहेंगे। यह हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके रास्ते पर चलने का हमारा विनम्र प्रयास है।