फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh wrapped in haze sheet, people suffering due to cold

Chandigarh News: धुंध की चादर में लिपटा रहा चंडीगढ़, ठंड से लोग बेहाल

Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh wrapped in haze sheet, people suffering due to cold
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल रविवार को धुंध की चादर में लिपटा रहा। दोपहर तक सड़कों पर धुंध छाई रही। दोपहर करीब एक बजे सूरज के दर्शन हुए लेकिन फिर थोड़ी देर में बादल छा गए। फिर बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी का खेल शाम तक चलता रहा। इस दौरान लोगों को ठंड से थोड़ी भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

शहर के दिन के तापमान में पिछले कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसकी वजह से 11 जनवरी को बादल छा सकते हैं और 12 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

उधर, ठंड के मामले में चंडीगढ़ ने शिमला को भी पीछे छोड़ा हुआ है। पिछले पांच दिन से चंडीगढ़ में शिमला से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लोगों को अभी राहत भी नहीं मिलने वाली है। कोल्ड डे जारी रहेगा। कोल्ड तब कहा जाता है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। इस समय में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन के मौसम का पूर्वानुमान
सोमवार को सुबह और रात के समय घनी से बहुत घनी धुंध रहने की आशंका है। दिन के समय बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को भी सुबह और रात को धुंध पड़ने की आशंका है हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को भी सुबह और रात के समय धुंध पड़ने की आशंका है। दिन के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed