फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh won by paras bowling

क्रिकेट : पारस की गेंदबाजी से चंडीगढ़ जीता

Mon, 12 Apr 2021 09:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh won by paras bowling
खिलाड़ियों से मिलते यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के कोच नागेश गुप्ता। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार से आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी में हुई। इसमें ट्राइसिटी की क्रिकेट टीमें शिरकत कर रही हैं। टूर्नामेंट बालकृष्ण दास की याद में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन टूर्नामेंट से पहले यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के कोच नागेश गुप्ता ने टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें गुड लक कहा। दिन के पहले मैच में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला की टीम को 64 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए। टीम से सशावत्म ने 50 रन, शिवराज सिंह ने 20 रन, दक्ष कालिया ने 16 रन बनाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी में डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला से समयम बाली ने 19 रन देकर दो, दक्ष ने 22 रन देकर एक, कुणाल ठाकुर ने 38 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी क्रिकेट अकादमी पंचकूला की पूरी टीम 22.3 ओवर में कुल 125 रन पर सिमट गई। टीम से कुणाल ठाकुर ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से पारस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज शिवराज सिंह ने 15 रन देकर एक, पवित चोपड़ा ने 31 रन देकर एक, तंजिल गोयल ने 34 रन देकर एक विकेट चटकाया।

मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ पारस।

मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी के साथ पारस।- फोटो : CHANDIGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed