{"_id":"61980fa0153e1a50302793c5","slug":"chandigarh-won-by-jodhveer-s-bowling-chandigarh-news-pkl4335345147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधवीर की गेंदबाजी से चंडीगढ़ को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधवीर की गेंदबाजी से चंडीगढ़ को मिली जीत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सॉपिंस गोल्ड कप क्रिकेट अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने सतगुरु क्रिकेट अकादमी मोहाली को 9 विकेट से हराया। सॉपिंस स्कूल-32 की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट में जीत के हीरो बने मध्यम गति के तेज गेंदबाज जोधवीर सिंह ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सतगुरु क्रिकेट अकादमी मोहाली ने 28.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम की तरफ से राहुल कुमार ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। विजेता टीम की तरफ से जोधवीर सिंह ने 33 रन देकर 5 विकेट, त्रिजल गोयल ने 8 रन देकर 2 विकेट और मारकंडे पंचाल ने सात रन देकर 1 विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 18.5 में एक विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की तरफ से शिवराज शेखों ने नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा अंकन ने 54 रन और दक्ष कश्यप ने नाबाद में 30 रन की पारी खेली। टीम की तरफ से महेंद्र सिंह ने 33 रन देकर 1 विकेट हासिल की।