फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Women Reactions On Gas Cylinder Price Hike

29 दिन में रसोई गैस के दाम में 125 रुपये की बढ़ोतरी, आसमान छूती कीमतों पर क्या बोलीं चंडीगढ़ की महिलाएं

Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Women Reactions On Gas Cylinder Price Hike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

29 दिन के भीतर चौथी बार रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत में एक बार फिर 25 रुपये का इजाफा हो गया। अब चंडीगढ़ में 14.2 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलिंडर 828.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले चार फरवरी को 25 रुपये, 15 फरवरी को 50 रुपये, 25 फरवरी को 25 और सोमवार को 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस तरह बीते 29 दिनों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 125 रुपये बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


गैस एजेंसी संचालक नवदीप सिंह ने बताया कि दिसंबर में रसोई गैस की कीमत करीब 603 रुपये थी। तब से लेकर अब तक 225 रुपये बढ़ चुके हैं। लगातार बढ़ते दाम से आम लोग परेशान हैं। उन्हें राहत की उम्मीद थी लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी। पेट्रोल-डीजल के लगातार दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरी चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


अच्छे दिन के नाम पर जनता को छला 
सरकार ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर जनता के साथ धोखा किया है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले गरीब को ऊपर उठाने की बात की थी लेकिन सरकार ने उन्हें नीचे गिराया है। सरकार की हर नीति का सीधा असर मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है, जो कर भी अदा करते हैं। - अमनदीप कौर, सेक्टर 26।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी सरकार... परेशानी खत्म करने के बजाय बढ़ा रही
सिलिंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच महीनों से एलपीजी सब्सिडी को बिना किसी कारण के रोक दिया गया है। यह गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है। सरकार आम जनता की परेशानियों को खत्म करने के बजाए बढ़ा रही है। - सुनीता शर्मा, प्रेसिडेंट आरडब्ल्यूए, सेक्टर- 47।


रसोई पर रहम करो
पीएम मोदी को रसोई पर दया करनी चाहिए। कोरोना के बाद सरकार जनता को एक के बाद एक नया झटका दे रही है। यह गरीब और मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ी समस्या है। दिसंबर से लेकर अब तक एलपीजी गैस में 225 रुपये प्रति सिलिंडर कीमत बढ़ी है। बिना रोजगार के इतनी महंगाई में आम जनता कैसे अपना गुजारा करेगी। -शिखा, सेक्टर- 27, आरडब्ल्यू सलाहकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed