{"_id":"93d004846b26ccd5aecd9bd64790bb75","slug":"chandigarh-wireless-operator-recruitment-result-after-15-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त के बाद वायरलेस ऑपरेटर्स का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त के बाद वायरलेस ऑपरेटर्स का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस में 34 वायरलेस ऑपरेटस्र की भर्ती का रिजल्ट 15 अगस्त के बाद घोषित कर दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने मिसलेनियस एप्लिकेशन (एमए) को खारिज कर दिया। यह याचिका 6 आवेदकों ने दायर कर भर्ती प्रक्रिया खारिज करने की मांग की थी। अब वायरलेस ऑपरेटरों की भर्ती का रिजल्ट जारी होने का रास्ता खुल गया है। संभवत: 15 अगस्त के बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा।
इससे पहले कैट ने बीती 8 अगस्त को ही इन छह आवेदकों की एग्जीक्यूशन ऐप्लिकेशन का निपटारा किया था। मामले में कैट ने गृह सचिव को जांच के आदेश दिए थे।
एग्जीक्यूशन एप्लिकेशन का निपटारा होने के बाद कैट में इन 6 आवेदकों ने अपनी याचिका में गृह सचिव की जांच को आधार बनाते हुए कहा था कि प्रशासन ने कैट के फैसले की आधा पालन किया है। गृह सचिव ने चयन प्रक्रिया को लेकर कोई आगामी कार्रवाई की राय नहीं दी थी।
विज्ञापन
मामले में गृह सचिव ने पाया था कि एक विशेष ओबीसी कैटेगरी इस परीक्षा में शामिल की गई, जो यूटी की सूची में शामिल नहीं है। इसके तहत आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। वहीं वीडियोग्राफी को भी सही नहीं पाया गया था। पुलिस विभाग को भविष्य में परीक्षा के दौरान स्थिर कैमरे लगाए, ताकि नकल को रोका जा सके।
विज्ञापन
यह है मामला
14 अगस्त 2014 को यूटी पुलिस ने वायरलेस ऑपरेटर के 35 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसकी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते हुए छह कैंडिडेट ने कैट में याचिका दायर कर पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की अपील की थी। कैट ने इस मामले में पहले पुलिस और बाद में प्रशासन से जवाब मांगा था। एसएसपी की ओर से कैट में दायर जवाब में बताया गया था कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी।