फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh winter, Warm clothes, city in 48 hours

ये सर्दी तो कुछ भी नहीं, अब 29 से पड़ेगी हड्डियां जमा देने वाली ठंड!

Tue, 27 Dec 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Dec 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
chandigarh winter, Warm clothes, city in 48 hours
- फोटो : File Photo
अरे ये सर्दी तो कुछ भी नहीं। अभी तो हाड़ कंपाती ठंड पड़नी बाकी है। देख लिजिए वेदर रिपोर्ट और तैयारी में जुट जाइए।
विज्ञापन


करीब नौ घंटे की बारिश के एक दिन बाद भी इसका असर जारी रहा। लगातार दूसरे दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इससे सोमवार को भी दिन में अच्छी-खासी ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि 29 दिसंबर को एक बार फिर से बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के चांस नहीं हैं। फिलहाल अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छा सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ रहने वाला है।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। रविवार की रात 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 30 दिसंबर के आसपास रात के तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि दो दिन बाद जब पहाड़ों से बर्फ पिघलना शुरू होगी, तब मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के आसपास नोट किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed