फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh winter, fog in the city in 24 hours

आज छा सकता है कोहरा, रात के तापमान में कमी आएगी

Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh winter, fog in the city in 24 hours
आज से ठंड बढ़ने के आसार - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद भले ही ठंड लौट आई हो, लेकिन इस बार काफी देरी से आई। जनवरी के पहले हफ्ते तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। जनवरी की ठंड काफी हद तक दिसंबर के महीने पर निर्भर करती है। यदि दिसंबर गर्म रहा तो जनवरी भी गर्म रहता है।
विज्ञापन


यह ट्रेंड फिलहाल चंडीगढ़ में तो देखने को मिल ही रहा है। इस बार दिसंबर पिछले 14 सालों में सबसे गर्म रहा। इसका असर जनवरी में देखने को मिला है। जनवरी का न्यूनतम तापमान अब तक छह डिग्री से नीचे नहीं आया है। साल 2016 में दिसंबर महीने का औसत अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इससे पहले साल 2002 में दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।  
विज्ञापन


इसी तरह से साल 2015 में दिसंबर के महीने का औसत तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसका असर साल 2016 की जनवरी में देखने को मिला। जनवरी का औसत अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा था। जब दिसंबर का तापमान कम रिकार्ड किया गया तो उस दौरान जनवरी में अच्छी खासी ठंड पड़ी। साल 2014 में दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उसके बाद अगले महीने जनवरी में जबरदस्त ठंड पड़ी। इस महीने का औसत तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह ट्रेंड पिछले पांच से छह सालों से दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आ रहा है ये ट्रेंड

chandigarh winter, fog in the city in 24 hours
इसलिए आ रहा है ये ट्रेंड
मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि जनवरी महीने में ठंड काफी हद तक बारिशों पर निर्भर करती है। इस बार जनवरी व दिसंबर में बारिश काफी कम हुई है। नवंबर में तो बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई, जबकि दिसंबर में सिर्फ एक बार बारिश दर्ज की गई। इस वजह से ठंड नहीं आ पाई। बारिश न आने के पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया गया। नवंबर में 14 बार से ज्यादा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए, लेकिन एक भी बार बारिश नहीं हुई। इसी तरह से दिसंबर में 9 से ज्यादा बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए लेकिन सिर्फ एक बार बारिश हुई।

45 सालों में सबसे गर्म रहा साल 2016
45 सालों में वर्ष 2016 अब तक का सबसे गर्म साल रहा है। चंडीगढ़ में 2016 का औसत न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 45 सालों में सबसे अधिक रहा है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि विभाग वर्ष 1971 से रिकार्ड मेन्टेन कर रहा है, लेकिन इस दौरान कभी इतना औसत न्यूनतम तापमान नहीं दर्ज किया गया। साल 2015 का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि हर साल चंडीगढ़ के न्यूनततम तापमान में बढ़ोतरी की जा रही है।

आज कोहरा पड़ने के आसार 
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में कोहरा पड़ सकता है। शाम के वक्त आसमान साफ हो गया था। हालांकि दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज होगी, लेकिन रात के तापमान में कमी आएगी। रविवार को दिन का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। चंडीगढ़ में पिछले दो दिन में कुल 77.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed