फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh will host world heritage meeting first time

पहली बार वर्ल्ड हेरिटेज मीटिंग की मेजबानी करेगा चंडीगढ़

Wed, 03 Feb 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh will host world heritage meeting first time

चंडीगढ़ पहली बार वर्ल्ड हेरिटेज मीटिंग की मेजबानी करने जा रहा है। 25 फरवरी को होने वाली इस मीटिंग में 7 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये वही देश हैं जिनकी साइट वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस के लिए नॉमिनेट हो चुकी है।

विज्ञापन


इनमें भारत सहित अर्जेंटीना, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और जापान हैं। इन सात देशों की 17 साइट वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पाने के लिए दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन


भारत से चंडीगढ़ का कैपिटल कांप्लेक्स वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस के लिए दावेदारी कर रहा है। इससे पहले पेरिस में इन सात देशों की मीटिंग हो चुकी है। अब मेजबानी दो साल के लिए भारत को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस के लिए सबसे अधिक फ्रांस की 10 साइट दौड़ में शामिल हैं। स्विट्जरलैंड की 2, अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी, जापान और भारत की एक-एक साइट कतार में है।

हेरिटेज साइट के डोजियर पर होगी चर्चा
25 फरवरी को होने वाली मीटिंग में सभी देश हेरिटेज साइट के संरक्षण और सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। साइट के लिए नियम कायदे बनाने पर भी बात होगी। सातों देशों की इन 17 साइट के लिए निर्धारित सामान्य प्रतिबद्धताओं पर जो डोजियर तैयार हुआ है उस पर विस्तार से बात होगी।

25 को मीटिंग के बाद सभी प्रतिनिधि कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा भी करेंगे। इसके बाद 26 फरवरी सभी सिटी ब्यूटीफुल का दौरा करेंगे और चयनित स्थलों को देखेंगे।

कैपिटल कांप्लेक्स के लिए बनेगा बफर जोन
कैपिटल कांप्लेक्स के लिए बफर जोन बनाया जाएगा। जिसके तहत जो एरिया निर्धारित होगा, उसमें कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकता। अलग से बिल्डिंग बॉयलाज भी प्रशासन कैपिटल कांप्लेक्स के लिए बना रहा है।


इसका मकसद भविष्य में कैपिटल कांप्लेक्स के अंदर अवैध निर्माण को रोकना होगा। बायलाज बनने के बाद कोई भी अधिकारी कांप्लेक्स से छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।

28 को भेजे जाएंगे पूछे सवालों के जवाब

इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईकोमोज) ने हेरिटेज साइट के लिए नामांकित कैपिटल कांप्लेक्स संबंधित जो सवाल पूछे थे। उनका जवाब 28 फरवरी तक भेजा जाना है। जुलाई तक प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेरिटेज स्टेटस वाली साइट के नाम घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed